फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   long que on banks

बैंक खुलते ही लगी लंबी कतार

Mon, 06 Mar 2017 11:00 PM IST
kushinagar
kushinagar Updated Mon, 06 Mar 2017 11:00 PM IST
विज्ञापन
long que on banks
समस्या - फोटो : santosh verma
 पडरौना।       
विज्ञापन

चुनाव ड्यूटी और साप्ताहिक अवकाश के चलते तीन दिन तक बंद रहने के बाद सोमवार को जब बैंक खुले तो रुपयों के लिए परेशान लोगों की लाइन लग गई। सुबह 11 बजे ही बैंकों में घुसने की जगह नहीं थी। इक्का-दुक्का एटीएम खुले तो वहां भी लंबी कतार लग गई।

चार मार्च को हुए मतदान में बैंक कर्मियों की भी ड्यूटी लगी थी। शुक्रवार को पोलिंग पार्टियों की रवानगी के चलते बैंक बंद रहे और शनिवार को मतदान के लिए अवकाश था। रविवार को साप्ताहिक अवकाश होने के कारण बैंक बंद थे। नोटबंदी के बाद से ही पडरौना नगर समेत जिले भर के अधिकांश एटीएम भी अब तक बंद चल रहे हैं। इसकी वजह से लोगों को रुपयों के लिए परेशान होना पड़ रहा है। लोगों को रुपयों के लिए बैंक शाखा में ही लाइन लगानी पड़ रही है। तीन दिन तक बैंकों में अवकाश के चलते लोगों को यहां से भी रुपये नहीं मिले। रुपयों के लिए परेशान लोग सोमवार को बैंक खुलने का इंतजार कर रहे थे।
विज्ञापन


सुबह 10 बजे जैसे ही शाखाएं खुलीं, लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। पडरौना नगर के स्टेट बैंक, पीएनबी, सेंट्रल बैंक, इलाहाबाद बैंक समेत सभी बैंक शाखाओं में दिन भर ग्राहकों की कतार लगी रही। यही हाल एटीएम का भी था। एचडीएफसी, स्टेट बैंक और एक्सिस बैंक के एटीएम पर सुबह से लेकर देर शाम तक ग्राहकों की कतार लगी रही। मटिहनियां निवासी विमलेश कुमार का कहना है कि घर में निर्माण कार्य चल रहा है, जिसके लिए रुपयों की जरूरत है। सुबह नौ बजे से ही एटीएम की लाइन में लगे थे। दोपहर बाद नंबर आया तब जाकर रुपये मिले। शिवपुर निवासी रिंकू जायसवाल के घर शादी है। सामान खरीदने के लिए रुपयों की जरूरत थी, लेकिन एटीएम की कतार इतनी लंबी थी कि रुपये नहीं मिल पाए। मठिया निवासी किसान जावेद का कहना है कि गन्ने का रुपया खाते में आया है, लेकिन एटीएम और बैंक में भीड़ के चलते रुपये नहीं मिल पाए। सांढ़ी गांव के रामअशीष मल्ल भी चार घंटे की मेहनत के बाद दो हजार रुपये ही निकाल पाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed