फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Lekhpal said- the strike will continue till the suspension of the colleague is withdrawn

Kushinagar News: बोले लेखपाल- साथी की निलंबन वापसी तक चलेगी हड़ताल

Sun, 13 Apr 2025 01:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sun, 13 Apr 2025 01:18 AM IST
विज्ञापन
Lekhpal said- the strike will continue till the suspension of the colleague is withdrawn
कसया। तहसील सभागार में शनिवार को लेखपाल संघ की तरफ से लेखपाल के निलंबन की कार्रवाई के विरोध में चल रही हड़ताल और धरना पांचवें दिन भी जारी रहा। लेखपालों ने चेताया कि जब तक निलंबन वापस नहीं होगा तब तक आंदोलन जारी रहेगा। संघ के तहसील मंत्री सुनील कुशवाहा को एसडीएम ने लापरवाही का आरोप लगाकर निलंबित कर दिया। इससे लेखपाल संघ के पदाधिकारियों ने तहसील परिसर के तहसील भवन में ही कलमबंद हड़ताल शुरू कर दिया है। जिलाध्यक्ष नीलेश रंजन राव ने कहा कि जब तक तहसील मंत्री का निलंबन वापस नहीं किया जाता, तब तक धरना प्रदर्शन जारी रहेगा। इस दौरान तहसील अध्यक्ष राधेश्याम सिंह, धर्मेंद्र कुमार सिंह, अशोक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed