{"_id":"68754c03136d0361c80c3aa5","slug":"kushinagar-news-mason-dies-after-being-hit-by-electric-current-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-141510-2025-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: करंट की चपेट में आने से राजगीर मिस्त्री की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: करंट की चपेट में आने से राजगीर मिस्त्री की मौत
Mon, 14 Jul 2025 11:57 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Mon, 14 Jul 2025 11:57 PM IST
विज्ञापन
मंसाछापर। नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र के नरचोचवा गांव के धर्मपुर में सोमवार की सुबह घर में बिजली का तार जोड़ते समय राजगीर मिस्त्री की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। परिजन उन्हें तत्काल कोटवा सीएचसी ले गए, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मिली जानकारी के अनुसार, धर्मपुर गांव निवासी 45 वर्षीय मोतीलाल चौहान राजगीर मिस्त्री का काम करते थे।
सोमवार की सुबह करीब 11 बजे अपने घर में बिजली का तार जोड़ रहे थे। इसी दौरान वे करंट की चपेट में आ गए, जिससे वे अचेत होकर जमीन पर गिर पड़े। परिजन उन्हें तत्काल सीएचसी कोटवा ले गए, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।