फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Kushinagar News: In basketball, Major Dhyanchand Club defeated Kushinagar Stadium 2-0

Kushinagar News: बास्केटबॉल में मेजर ध्यानचंद क्लब ने कुशीनगर स्टेडियम को 2-0 से हराया

Wed, 16 Jul 2025 01:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Wed, 16 Jul 2025 01:35 AM IST
विज्ञापन
Kushinagar News: In basketball, Major Dhyanchand Club defeated Kushinagar Stadium 2-0
- जिला स्टेडियम में आयोजित दो दिवसीय जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ समापन
विज्ञापन

- जिला स्तरीय प्रतियोगिता में विजेता खिलाड़ियों को किया गया पुरस्कृत

पडरौना। जिला स्टेडियम में खेल निदेशालय और जिला खेल कार्यालय के संयुक्त तत्वाधान में चल रहे दो दिवसीय जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन हुआ। बास्केटबॉल में मेजर ध्यानचंद क्लब ने कुशीनगर स्टेडियम को 2-0 से हरा दिया। वहीं फुटबॉल प्रतियोगिता में केसीपी ने इरफान क्लब को शिकस्त दी। इसमें सभी विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया।
मंगलवार को दूसरे दिन सुबह 10 से प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। जिला स्तरीय जूनियर आयु वर्ग फुटबाॅल प्रतियोगिता में बालक वर्ग की 10 और बास्केटबाल बालिका वर्ग की छह टीमें शामिल हुईं। इसी तरह कुश्ती प्रतियोगिता के बालक वर्ग में 50-55 भार वर्ग के खिलाड़ी शामिल हुए। सबसे पहले हुई बास्केटबाल प्रतियोगिता में मेजर ध्यानचंद स्पोर्ट्स क्लब कुशीनगर बनाम स्पोर्ट्स स्टेडियम रविंद्र कुशीनगर के बीच फाइनल मुकाबला हुआ। इसमें मेजर ध्यानचंद स्पोर्ट्स क्लब कुशीनगर 2-0 से विजयी रहा। फुटबाॅल प्रतियोगिता में केसीपी बनाम इरफान क्लब के बीच फाइनल मुकाबला हुआ। इसमें केसीपी की टीम 3-0 विजेता घोषित हुई।
विज्ञापन

इसी तरह कुश्ती प्रतियोगिता में मोहम्मद सुहेल, इमाम हुसैन, संदीप गौड़, परमेश्वर, शिवम, आदित्य यादव, बलदेव गौड़, पवन, सोनू गोलू, नीरज यादव, अखिलेश, दिवाकर और अजीत यादव ने अपने प्रतिद्वंद्वी खिलड़ी को पटखनी देकर विजेता बने। प्रतियोगिता में सभी विजेता और उपविजेता टीम को डीएम महेंद्र सिंह तंवर ने पुरस्कृत किया। डीएम ने कहा कि पढ़ाई के साथ खेल प्रतिस्पर्धाओं में विद्यार्थियों को रुचि लेनी चाहिए। खेल प्रतिस्पर्धाओं में प्रतिभाग करने से खिलाड़ियों में प्रतिनिधित्व क्षमता के विकास होता है। अंत में क्रीड़ाधिकारी रवि कुमार निषाद ने सभी अतिथियों के प्रति आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान जिला व्यायाम शिक्षक अनिल मिश्र, बजरंगी यादव, खुर्शीद आलम, धीरेंद्र प्रताप सिंह, ममता भारती, दुर्गावती आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed