फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Khalwa Patti won in the Kabaddi boys category and Bhelya won in the girls category

Kushinagar News: कबड्ड़ी बालक वर्ग में खलवा पट्टी और बालिका में भेलया ने मारी बाजी

Thu, 04 Sep 2025 02:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Thu, 04 Sep 2025 02:05 AM IST
विज्ञापन
Khalwa Patti won in the Kabaddi boys category and Bhelya won in the girls category
उजारनाथ। तमकुहीराज विकास खंड के सेमरा हर्दोपट्टी न्याय पंचायत के न्याय पंचायत स्तरीय बेसिक खेल कूद प्रतियोगिता का आयोजन सपही (उजारनाथ) में बुधवार को सम्पन्न हुआ। प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने बेहतर खेल का प्रदर्शन किया। खेल प्रतियोगिता में प्राथमिक स्तर बालिका वर्ग 50 मीटर दौड़ में अफरीन सपही खास प्रथम, 100 मीटर दौड़ बालिका वर्ग में रिया उजारनाथ प्रथम, 200 मीटर दौड़ बालिका वर्ग में रिया उजारनाथ प्रथम रही। जूनियर स्तर 100 मीटर दौड़ बालिका वर्ग में नरगिश चन्द्रौटा प्रथम, 200 मीटर दौड़ में शालू यादव प्रथम रही। प्राथमिक स्तर कबड्डी बालक वर्ग में प्रावि खलवा पट्टी विजेता रहा जबकि बालिका वर्ग में भेलया विजेता रहा। दप्राथमिक स्तर खो खो बालक वर्ग में भेलया विजेता रहा जबकि बालिका वर्ग में मठिया टोला पकड़ी गोसाई विजेता रहा। जूनियर स्तर ऊंची कूद बालक वर्ग में अभिषेक यादव कंपोजिट पकड़ी गोसाई विजेता रहा जबकि बालिका वर्ग में दिव्या भेलया विजेता रही। मुख्य अतिथि प्रधानाचार्य अमरेश यादव, विशिष्ट अतिथि प्राशिसं अध्यक्ष शंभू यादव एवं शिक्षक संघ पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से फीता काटकर खेल का शुभारंभ किया। खेल प्रशिक्षक नवनीत तिवारी, रामेश्वर यादव की देखरेख में प्रतियोगिता सम्पन्न हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed