फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   KCA team captured the trophy by defeating Tamkuhi Cricket Club

तमकुही क्रिकेट क्लब को हराकर केसीए की टीम ने किया ट्रॉफी पर कब्जा

Wed, 30 Mar 2022 11:43 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 30 Mar 2022 11:43 PM IST
विज्ञापन
KCA team captured the trophy by defeating Tamkuhi Cricket Club
कुशीनगर के बुद्ध इंटर कॉलेज के मैदान में आयोजित अमर उजाला टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल मैच व? - फोटो : KUSHINAGAR
तमकुही क्रिकेट क्लब को हराकर केसीए की टीम ने किया ट्रॉफी पर कब्जा
विज्ञापन

फोटो
शानदार जीत के साथ मंडल स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता में शामिल होगी कुशीनगर क्रिकेेट एकेडमी की टीम
बुद्ध इंटर कॉलेज के मैदान पर चल रही जिला स्तरीय अमर उजाला-ऐश्प्रा जेम्स एंड ज्वेल्स टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता का समाप
कुशीनगर। अमर उजाला- ऐश्प्रा जेम्स एंड ज्वेल्स टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता का जिला स्तरीय फाइनल मैच बुधवार को संपन्न हो गया। बुद्ध इंटर कॉलेज कुशीनगर के मैदान में आयोजित इस मैच में कुशीनगर क्रिकेट एकेडमी (केसीए) ने 11 ओवर में ही 187 रन के लक्ष्य को हासिल कर लिया। केसीए की टीम ने यह मैच 139 रन के अंतर से जीतकर गोरखपुर में होने वाली मंडल स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए अपना स्थान सुरक्षित कर लिया। केसीए टीम के अमित को इस प्रतियोगिता में दूसरी बार मैन ऑफ द मैच चुना गया।
कुशीनगर नगरपालिका के ईओ प्रेमशंकर गुप्ता ने सुबह 11 बजे केसीए और तमकुही क्रिकेट क्लब के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच की शुरुआत कराई। तमकुही क्रिकेट क्लब की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। निर्धारित 20 ओवर में केसीए की टीम ने आठ विकेट खोकर 186 रन बनाए। राहुल यादव ने 30 गेंदों में पांच छक्के व तीन चौके की मदद से 46 रन, विवेक सिंह ने सात बाल में दो छक्कों की मदद से 16 रन, अमित ने छह गेंदों में दो छक्के व एक चौके की मदद से 16 रन, शुभम चौधरी ने 26 गेंदों में एक छक्का व दो चौके की मदद से 34 रन बनाए।
विज्ञापन

कप्तान सहीम हसन ने पांच गेंदों में दो छक्कों की मदद से 13 रन, समीर ने 15 गेंदों में छह रन, मंथन प्रसाद ने 19 गेंदों में तीन छक्के व तीन चौकों की मदद से नाबाद 33 रन बनाए। जमशेद आलम ने चार गेंदों में एक रन और वशी ने तीन गेंद में कोई रन नहीं बनाए। शहंशाह ने तीन गेंदों में नाबाद दो रन का योगदान दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

तमकुही क्रिकेट क्लब की ओर से शुभम ने चार ओवर में 30 रन देकर दो विकेट लिए। अविनाश ने दो ओवर में 39 रन दिए, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। सुनील ने चार ओवर में 27 रन देकर दो विकेट लिए। राहुल ने एक ओवर में 16 और प्रिंस ने चार ओवर में 17 रन दिए, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। आसिफ ने चार ओवर में 31 रन देकर दो विकेट तथा ऋषभ ने एक ओवर में 13 रन देकर एक विकेट लिया।
निर्धारित 187 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी तमकुही क्रिकेट क्लब की टीम शुरुआत में ही अपने विकेट संभाल नहीं पाई और उसके खिलाड़ी आउट होते चले गए। इस टीम के चंदन ने दस गेंदों में दो रन बनाए। कांता बिना कोई रन बनाए आउट हो गए। ऋषभ छह गेंदों में छह रन बनाए। इसमें एक छक्का शामिल रहा। सुनील ने 14 गेंदों में पांच रन बनाए। प्रदीप दो और राहुल एक ही गेंद खेल पाए। चंदन चार गेंदों में एक चौका लगा पाए। शुभम ने आठ गेंदों में तीन छक्के और एक चौका की मदद से 11 रन का योगदान दिया। अविनाश ने नौ गेंदों में आठ रन और प्रिंस तीन गेंद खेले, नाबाद रहे, लेकिन कोई रन नहीं बना सके। तमकुही क्रिकेट क्लब की पूरी टीम 11.5 ओवर में मात्र 47 रनों पर ही सिमट गई। केसीए की तरफ से जमशेद आलम ने चार ओवर में नौ रन देकर दो विकेट लिए और एक मैडन ओवर रहा। सत्यप्रकाश तिवारी ने दो ओवर में 15 रन देकर दो विकेट लिए। अमित ने तीन ओवर में चार रन देकर सर्वाधिक पांच विकेट लिए। टीम के कप्तान सहीम हसन ने दो ओवर में 14 रन देकर एक विकेट लिए।
केसीए के अमित को छह गेंदों में 16 रन बनाने और तीन ओवर में चार रन देकर पांच विकेट लेने के लिए मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। उन्हें ‘अमर उजाला’ की ओर से मुख्य अतिथि डीएम एस. राजलिंगम, विशिष्ट अतिथि नगरपालिका पडरौना के चेयरमैन विनय जायसवाल, हैमर थ्रो के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी बीएन मिश्र, एसडीएम कसया वरुण पांडेय, बिग टाउन के प्रोपराइटर मोहम्मद रइस अंसारी ने स्मृति चिह्न और एक हजार रुपये का चेक प्रदान किया। दो मैचों में सर्वाधिक 74 रन बनाने के लिए राहुल यादव, दो मैचों में छह छक्के लगाने वाले मंथन प्रसाद, दो मैचों में आठ चौके लगाने वाले राहुल यादव और दो मैचों में सर्वाधिक सात विकेट लेने वाले अमित को केसीए की तरफ से आकर्षक उपहार दिया गया। इसके अलावा स्कोरर फैज खान, अमित और साहिल अंसारी, कमेंट्रेटर रविशंकर मिश्र, आफताब आलम और कैफ हसन, अंपायर नीरज शर्मा और विशाल रावत को भी आकर्षक उपहार प्रदान किया गया।
डीएम एस. राजलिंगम ने कहा कि सही दिशा में किया गया परिश्रम कभी व्यर्थ नहीं जाता है। खेल में हार-जीत लगी रहती है, लेकिन खिलाड़ियों को हतोत्साहित नहीं होना चाहिए। जीत से आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है तो हार से गलतियों को सुधारने का अवसर। जो टीम उपविजेता रही, उसे आगे के मैचों में बेहतर प्रदर्शन करने की तैयारी करनी चाहिए। इसके बाद डीएम ने विजेता टीम कुशीनगर क्रिकेट एकेडमी (केसीए) और उपविजेता तमकुही क्रिकेट क्लब को ट्रॉफी प्रदान कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
पार्टनर की भूमिका में रही रेडियो प्रज्ञा
अमर उजाला की तरफ से आयोजित इस जिला स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता में रेडियो प्रज्ञा तीन दिनों तक पार्टनर की भूमिका में रहा। प्रज्ञा रेडियो की तरफ से अपने रेडियो की संचार सेवा के माध्यम से क्रिकेट प्रतियोगिता को श्रोताओं और क्रिकेट प्रेमियों तक पहुंचाया गया। इस कार्य में रेडियो प्रज्ञा के एमडी परशुराम श्रीवास्तव, आरके भट्ट और तेज नारायण श्रीवास्तव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
मैच में इनकी रही उपस्थिति
रणजी क्रिकेट खिलाड़ी सहीम हसन, अंशु मणि त्रिपाठी, भाजपा जिला कार्यसमिति के सदस्य सचिन पाठक, सभासद प्रतिनिधि केशव सिंह, दिनेश गुप्ता, राष्ट्रीय स्नातक संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश शुक्ल, आलोक तिवारी, रवि मिश्र, चंदन गुप्ता, अंकित राय, कुशीनगर क्रिकेट एसोसिएशन के संस्थापक अजहर सहित साहिल, आफताब आलम, अभिनव पांडेय, अरविंद सिंह, सत्यप्रकाश, अभिलाष, अनिल मल्ल, राजन शर्मा, अजेंद्र सिंह, सुनील यादव, गुंजन राय सहित काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।

इन्होंने दिया योगदान
इस मैच के आयोजन में आयशर ट्रैक्टर पडरौना के प्रोपराइटर दीपनारायण अग्रवाल, सांसद विजय कुमार दुबे, सीपी हॉस्पिटल कुबेरस्थान के संचालक डॉ. पीके प्रजापति, नवजीवन हॉस्पिटल पडरौना के संचालक डॉ. संदीप अरुण श्रीवास्तव, कलावती देवी हॉस्पिटल पडरौना के संचालक डॉ. केपी गोंड, शैल हॉस्पिटल पडरौना के संचालक डॉ. राजीव कुमार मिश्र, वात्सल्य हॉस्पिटल पडरौना के संचालक डॉ. देवशरण सिंह, न्यू लाइफ मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल एंड ट्रामा सेंटर के संचालक डॉ. अनस, बिग टाउन के प्रोपराइटर मोहम्मद रईस, वीबीडी इंटरनेशनल स्कूल के प्रबंधक मृत्युंजय मिश्र, कोदई शुल्क निदान केंद्र के संचालक डॉ. अजय शुक्ला, नवल एकेडमी सपहां के संचालक डॉ. आरएन पांडेय, किलकारी हॉस्पिटल पडरौना के संचालक डॉ. कमलेश वर्मा, रेडियो प्रज्ञा, राजेश जायसवाल, डॉ. नीरज गौड़, जेपी इंटर कॉलेज कप्तानगंज के प्रधानाचार्य श्रीराम प्रसाद, त्रिवेेणी चीनी मिल के जीएम अनिल कुमार त्यागी, राकेश जायसवाल और कुशीनगर क्रिकेट एकेडमी के संस्थापक अजहर अपना योगदान दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed