फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Kaptanganj-Bhuwani road to become two-lane, vehicles to speed up

Kushinagar News: टू-लेन बनेगी कप्तानगंज-भुवनी सड़क, फर्राटा भरेंगे वाहन

Sat, 08 Nov 2025 02:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sat, 08 Nov 2025 02:02 AM IST
विज्ञापन
Kaptanganj-Bhuwani road to become two-lane, vehicles to speed up
कप्तानगंज-भुवना की बदहाल सड़क। संवाद   
पडरौना/कप्तानगंज। महराजगंज जिले को जोड़ने वाली कप्तानगंज-भुवनी सड़क का चौड़ीकरण होगा। यह सड़क टू-लेन बनेगी। इसके लिए शासन ने मंजूरी दी है। करीब 11.20 किलोमीटर लंबी इस सड़क की चौड़ाई पांच मीटर से बढ़ाकर सात मीटर की जाएगी। इसके निर्माण पर 33.30 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। सड़क चौड़ीकरण के लिए शासन ने पीडब्ल्यूडी को कार्यदायी संस्था नामित किया है। दो जिलों को जोड़ने वाली इस सड़क के चौड़ीकरण कार्य पूरा होने के बाद क्षेत्र के करीब 100 गांव के लोगों को आवागमन में सहूलियत होने के साथ कुशीनगर और महराजगंज के बीच व्यापारिक गतिविधियां भी बढ़ेंगी।
विज्ञापन

कप्तानगंज कस्बा के डीसीएफ चौक से एनएच 730 सड़क से निकलकर कप्तानगंज-सिसवा बाजार मार्ग स्थित भुवना चौराहे पर मिलने वाली 11.20 मीटर लंबी यह सड़क अभी महज पांच मीटर चौड़ी है। समय पर देखरेख और मरम्मत के अभाव में यह सड़क पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। सड़क पर जगह-जगह बने गड्ढों में हल्की बारिश होने पर भी पानी भर जाता है, जिससे राहगीरों को परेशानी तो होती है साथ ही अनजान राहगीर पानी भरे गड्ढों में गिरकर चोटिल हो जाते हैं।
विज्ञापन

इस सड़क से महराजगंज जिले के कोटिया, पकड़ियार विशुनपुर, मेदनीपुर, खानपुर, खुशहाल नगर, भुवना, चूवनी आदि गांव के लोग कप्तानगंज आते हैं। स्कूल के छात्र भी कप्तानगंज कस्बा के विभिन्न स्कूलों में पढ़ाई करने आते हैं। यह मार्ग महराजगंज के जिला मुख्यालय के अलावा घुघली, सिसवा बाजार, निचलौल, ठूठीबारी तक जाने के लिए सबसे अच्छी सड़क मनी जाती है। इस सड़क की बदहाली दूर करने के लिए महराजगंज जिले के पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह और रामकोला विधायक विनय प्रकाश गौड़ से क्षेत्र के लोग कई बार मांग पत्र देकर नए सिरे से सड़क निर्माण की मांग की। लोगों की मांग को गंभीरता से लेते हुए दोनों विधायकों ने प्रस्ताव बनाकन लोकनिर्माण विभाग को भेजा था। उनके भेजे गए प्रस्ताव को शासन ने मंजूरी देते हुए शासन ने सड़क के चौड़ीकरण की मंजूरी दी है। शासन ने निर्माण कार्य करने के लिए पीडब्ल्यूडी को कार्यदायी संस्था नामित किया है। इस सड़क के चौड़ीकरण की मंजूरी मिलने से क्षेत्र के लोगों में खुशी है।
विज्ञापन
विज्ञापन





कुशीनगर में 3.2 व महराजगंज में आठ किलोमीटर बनेगी सड़क
स्वीकृत कप्तानगंज-भुवना पिच सड़क का निर्माण कार्य शुरू कराने के लिए शीघ्र ही टेंडर निकालेगी। विभागीय सूत्रों ने बताया कि इस सड़क का निर्माण कुशीनगर की सीमा में 3.2 किलोमीटर और आठ किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण महराजगंज जिले की सीमा में होगा। कुशीनगर के हिस्से में बनने वाली सड़क में कुल 8.50 करोड़ रुपये और महराजगंज जनपद के हिस्से में पड़ने वाली सड़क के निर्माण में कुल 24.80 करोड़ रुपये खर्च होंगे।




दो जिले के बीच सड़क होने से मंजूरी मिलने में हुई देरी
महराजगंज जनपद के पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह व रामकोला विधायक विनय प्रकाश गौड़ ने संयुक्त रूप से बताया कि यह सड़क दो जनपदों में पड़ने के कारण पूरी सड़क के निर्माण कार्य की मंजूरी मिलने में पेच फंस रहा था। उसके निस्तारण के लिए दोनों विधायकों ने लोकनिर्माण विभाग को प्रस्ताव भेजकर शासन से सड़क निर्माण कराने की मांग रखी थी। शासन ने उनके प्रस्ताव को मंजूर करते हुए निर्माण कार्य की मंजूरी दी है। एक सप्ताह के भीतर टेंडर प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। टेंडर प्रक्रिया पूरी होते ही निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed