फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Janta Janardan Inter College topped by winning 13 gold medals

Kushinagar News: 13 स्वर्ण पदक जीतकर जनता जनार्दन इंटर काॅलेज अव्वल

Sat, 18 Oct 2025 01:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sat, 18 Oct 2025 01:46 AM IST
विज्ञापन
Janta Janardan Inter College topped by winning 13 gold medals
बोदरवार। तहसील स्तरीय दो दिवसीय एथलेटिक खेल प्रतियोगिता का समापन पंचायत इंटर कालेज के खेल मैदान में हुआ। जनता जनार्दन इंटर काॅलेज पेमली के खिलाड़ियों ने 13 स्वर्ण पदक जीत कर तहसील में अपना परचम लहराया। मेजबान पंचायत इंटर कालेज बोदरवार 10 स्वर्ण पदक के साथ दूसरे स्थान पर रहा। हरिराम ओंकार मल्ल खेतान इंटरमीडिएट काॅलेज लक्ष्मीगंज आठ स्वर्ण पदक के साथ तीसरे स्थान पर रहा। दूसरे दिन खेल कार्यक्रम का शुभारंभ पंचायत इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य गोविंद मिश्रा ने भाला फेंक कर किया। शुक्रवार को जनता जनार्दन इंटर कॉलेज पेमली के खिलाड़ियों का दबदबा रहा। बालक और बालिकाओं ने 14 वर्ष तथा 19 वर्ष से कुल तेरह स्वर्ण पदक जीतकर कप्तानगंज तहसील क्षेत्र के शासकीय व अशासकीय इंटर कालेजों में अपना परचम लहराया। वहीं तहसील स्तर की मेजबानी कर रहा पंचायत इंटर कालेज बोदरवार दस स्वर्ण पदक जीतकर दूसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

आठ स्वर्ण पदक जीतकर तीसरा स्थान हरिराम ओंकार मल्ल खेतान इंटर कालेज लक्ष्मीगंज को मिला। चार स्वर्ण पदक जीतकर गौतम सिंह इंटरमीडिएट कालेज कारितीन चौथे स्थान पर रहा। सच्चिदानंद इंटरमीडिएट कालेज कप्तानगंज, श्री गंगा बक्श कनोरिया इंटर कालेज कप्तानगंज, जेपी इंटरमीडिएट कालेज कप्तानगंज को खाली हाथ लौटना पड़ा। दूसरे दिन समापन समारोह कार्यक्रम का संचालन खेल प्रशिक्षक अरविंद श्रीवास्तव ने किया। प्रधानाचार्य गोविन्द मिश्र ने कहा कि हार और जीत खेल का हिस्सा है, जो खिलाड़ी आज पदक पाने से चूके हैं, वही कल के विजेता बनेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed