{"_id":"60c79f068ebc3ea6dd2e9561","slug":"jam-kushinagar-news-gkp398115311","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओवरब्रिज चौराहे पर लगा जाम, एंबुलेंस और अफसरों के वाहन फं से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओवरब्रिज चौराहे पर लगा जाम, एंबुलेंस और अफसरों के वाहन फं से
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अतिक्रमण के चलते सड़क संकरी होने से आई दिक्कत
संवाद न्यूज एजेंसी
तमकुहीराज। कस्बे के ओवर ब्रिज चौराहे पर सोमवार को अतिक्रमण के कारण जाम लग गया। इसमें एसडीएम, सीओ व बीडीओ की गाड़ी के साथ ही एक एंबुलेंस भी फंस गई। गनीमत थी कि एंबुलेंस में कोई मरीज नहीं था। अफसरों की गाड़ी फंसने सूचना पर पुलिस कर्मी पहुंचे और उनकी गाड़ियां तो निकलवा दी। बाकी लोग जाम में फंसे रहे। करीब एक घंटे बाद तेज बारिश होने पर लोग इधर-उधर छिपने लगे और जाम स्वत: खत्म हो गया।
तमकुहीराज कस्बे में फोरलेन ओवरब्रिज के नीचे ठेला पर फल व सब्जी बेंचने वाले दिन भर अपनी दुकान लगाते हैं। यहां लोग अपनी गाड़ियों को भी यहीं बेतरतीब ढंग से खड़ी कर देते हैं। वहीं यहां सड़क के दोनों तरफ बने गड्ढों में जलभराव के चलते वाहन चालकों को दिक्कत होती है। सोमवार दोपहर करीब 12 बजे इस चौराहे पर जाम लग गया। चौराहे के दोनों तरफ लगे इस जाम में एसडीएम, सीओ और बीडीओ के अलावा एक मरीज को छोड़कर वापस लौट रही एंबुलेंस भी फंस गई। इस जाम के चलते वाहन चालकों के अलावा अन्य राहगीर भी परेशान हो गए। निकलने के लिए अफसरों की गाड़ियों के चालक सायरन बजाने लगे। इससे भी उन्हें आगे बढ़ने में सहूलियत नहीं हो रही थी। सूचना पर तमकुहीराज पुलिस चौकी के सिपाही मौके पर पहुंचे और अन्य गाड़ियों को आगे-पीछे कराकर अफसरों की गाड़ियों को निकलवा दिया। बाकी गाड़ियों के चालक जाम से जूझते रहे। संयोग से उसी दौरान बारिश तेज हो गई। इसके बाद जाम स्वत: समाप्त हो गया।
एसडीएम तमकुहीराज एआर फारूकी का कहना है कि चौराहे पर लग रहे जाम के लिए तरयासुजान पुलिस को कार्रवाई के लिए पत्र भेजा जा रहा है। ओवर ब्रिज के नीचे बने गड्ढे को भरवाने एवं वहां हो रहे जल भराव को समाप्त करने के लिए एनएचएआई के अफसरों को भी पत्र भेजा जा रहा है।