फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   It was late for Guru ji to come

Kushinagar News: बच्चे तो आ गए, मगर गुरु जी को आते-आते हो गई देर

Sun, 02 Apr 2023 12:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sun, 02 Apr 2023 12:30 AM IST
विज्ञापन
It was late for Guru ji to come
डिबनी खास प्राथमिक विद्यालय कक्ष में बैठे बच्चे।संवाद
नए शैक्षिक सत्र के पहले बेसिक शिक्षा विभाग की खुली कलई
विज्ञापन

सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक शुरू हुआ विद्यालयों का संचालन
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। परिषदीय विद्यालयों में नए शैक्षिक सत्र के पहले ही दिन गुरु जी देर से पहुंचे, जबकि बच्चे पहले आ गए थे। कई विद्यालयों में सुबह आठ बजे के बाद भी ताला लटका रहा। कुछ विद्यालयों में स्कूल खुलने के काफी देर तक साफ-सफाई होती रही।
नए शैक्षिक सत्र के पहले दिन नगर के दो परिषदीय विद्यालयों की पड़ताल की गई। सुबह 8:26 बजे बीआरसी परिसर में संचालित उच्च प्राथमिक विद्यालय में सफाई कर्मचारी झाड़ू लगाती मिलीं। विद्यालय की प्रधानाध्यापक मंजू देवी ने बताया कि शैक्षिक सत्र का पहला दिन होने से विद्यालय में साफ-सफाई कराने में देरी हुई है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि विद्यालय में तैनात सभी शिक्षक उपस्थित हैं। विद्यालय में नामांकन की संख्या बढ़ाने के लिए प्रयास किया जा रहा है। सुबह 8:30 बजे नगर के प्राथमिक विद्यालय कन्नौजिया वार्ड पूर्वी में ताला लटका मिला। यहां साढ़े आठ बजे तक न तो कोई शिक्षक पहुंचा और न ही कोई छात्र पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पकड़ियार बाजार संवाद के अनुसार प्राथमिक विद्यालय सौरहा बुजुर्ग (दुबरहा)में शनिवार को आठ बजे विद्यालय खुला मिला। यहां सहायक अध्यापक नवनीत सिंह मेहता उपस्थित मिले, जबकि प्रधानाध्यापक और बच्चे नहीं दिखे। सहायक अध्यापक ने बताया कि प्रधानाध्यापक रास्ते में होंगे।
विद्यालय संचालन का समय बदलने से विद्यार्थी स्कूल नहीं पहुंचे हैं। तमकुहीराज प्रतिनिधि के अनुसार सुबह 8:25 बजे प्राथमिक विद्यालय डिबनी खास और 8:33 बजे तक प्रधानाध्यापक पंकज कुमार विद्यालय नहीं पहुंचे थे। प्रधानाध्यापक पंकज कुमार ने बताया कि विभागीय कार्य के कारण विद्यालय आने में थोड़ा विलंब हुआ है। विद्यालय में छात्र संख्या बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है।

...
कोट
शासन से निर्धारित समय पर ही विद्यालय का संचालन होना है। इसमें किसी भी तरह की लापरवाही क्षम्य नहीं है। समय से विद्यालय का ताला न खुलना गंभीर बात है। इसकी जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
हिमांशु सिंह, बीईओ, नगर क्षेत्र पडरौना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed