फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Investigation team formed to curb rising fees in schools

Kushinagar News: स्कूलों में बढ़ते शुल्क पर अंकुश लगाने के लिए जांच टीम गठित

Thu, 18 Apr 2024 04:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Thu, 18 Apr 2024 04:21 AM IST
विज्ञापन
Investigation team formed to curb rising fees in schools
पडरौना। स्कूलों में बढ़ते शुल्क पर अंकुश लगाने के लिए डीआईओएस की अध्यक्षता में टीम गठित की गई है। टीम अभिभावकों से मिली शिकायतों के आधार पर जांच करेगी। यदि उनकी शिकायत सही मिली तो संबंधित विद्यालय पर कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन

जिले में संचालित प्राइवेट विद्यालय संचालक अब विद्यार्थियों से मनमानी शुल्क नहीं वसूल सकेंगे। इसके लिए शासन के निर्देश पर डीआईओएस की अध्यक्षता में जांच टीम गठित की गई है। यह जांच टीम अभिभावकों से मिली शिकायत की जांच कर संबंधित विद्यालयों पर विभागीय कार्रवाई करेंगे। शासन की तरफ से मिले निर्देश के मुताबिक अब तक माध्यमिक विद्यालयों का ही जांच करते थे। लेकिन अब उन्हें जिले में संचालित सीबीएसई और आईसीएसई बोर्ड के विद्यालयों में बढ़ी शुल्क का भी जांच कर सकेंगे। डीआईओएस रविंद्र सिंह ने बताया कि निजी विद्यालयों में शुल्क बढ़ने की शिकायत यदि अभिभावक करते हैं तो उसकी जांच की जाएगी। यदि विद्यालय संचालक की तरफ से शुल्क वृद्धि का उचित कारण नहीं मिलेगा तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed