फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Invaluable treasure of teacher society: Principal

शिक्षक समाज की अमूल्य निधि : प्राचार्य

Fri, 06 Sep 2024 04:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Fri, 06 Sep 2024 04:01 AM IST
विज्ञापन
Invaluable treasure of teacher society: Principal
पकवा इनार। बुद्ध पीजी कॉलेज के भंते सभागार में शिक्षक संघ की तरफ से बृहस्पतिवार को शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। इसमें अवकाश प्राप्त शिक्षकों को अंग वस्त्र व उपहार भेंटकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


प्राचार्य प्रोफेसर विनोद मोहन मिश्र ने कहा कि शिक्षक समाज की अमूल्य निधि है। शिक्षकों के समक्ष बड़े से बड़े पद को प्राप्त करने वाले व्यक्ति सिर झुकाते है। शिक्षक को अपनी इस भूमिका और सम्मान के महत्व को समझते हुए अपने कर्तव्य करने चाहिए। समारोह का संचालन डाॅ. अंबिका प्रसाद तिवारी ने किया। अंत में शिक्षक संघ के मंत्री डाॅ. पारसनाथ ने अतिथियों के प्रति आभार जताया।
विज्ञापन

इस दौरान शिक्षक संघ अध्यक्ष डाॅ. त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी, प्रोफेसर विभ्राट चंद कौशिक, डाॅ. राघवेंद्र मिश्र, प्रोफेसर रामभूषण मिश्र, डाॅ. हरिशंकर मिश्र, प्रोफेसर अमृतांशु शुक्ल, प्रोफेसर सीमा त्रिपाठी, प्रोफेसर वीरेंद्र कुमार आदि ने संबोधित किया। इसके बाद पूर्व प्रधानाचार्य शिवदत्त नारायण सिंह, सतीश मणि त्रिपाठी, संत जी, सुरेश तिवारी, रामाशीष शुक्ल, रामबचन राव, सुभाष पांडेय, रामदयाल पटेल, बलींद्र सिंह, सुरेश गुप्त, इम्तियाज खान, सुरेश गुप्त आदि को सम्मानित किया गया। समारोह की अध्यक्षता पूर्व प्राचार्य डॉ. दयाशंकर तिवारी और संचालन वेद प्रकाश मिश्र ने किया। अंत में अशोक उपाध्याय ने सभी के प्रति आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान प्रधानाचार्य उमेश उपाध्याय, वीरेंद्र कुमार तिवारी, सत्येंद्र सिंह, सुरेंद्र पांडेय, शिवानंदधर दूबे, नेहा पांडेय, शैलेंद्र पांडेय, जमीर अहमद, ब्रजलाल शर्मा, प्रेम कुमार मिश्र, आई. ए. खान, लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी, अशोक कुमार चौरसिया, हरिकेश सिंह, अमरजीत मिश्र आदि मौजूद रहे।
तुर्कपट्टी प्रतिनिधि के अनुसार पुष्कर इंटर काॅलेज जंगल घोरठ में बृहस्पतिवार सम्मान समारोह हुआ। इसमें क्षेत्र के प्राथमिक, उच्च प्राथमिक और इंटर कॉलेज से सेवानिवृत्त शिक्षकों को सम्मानित किया। फाजिलनगर विधायक सुरेंद्र कुशवाहा ने देवता मिश्रा, मदन सिंह, शिवपूजन गुप्ता, रामदेनी सिंह, नागेशर गुप्ता, सत्यप्रकाश सिंह, अब्दुल रहमा को सम्मानित किया। कार्यक्रम को दिवाकर पांडेय, रामवृक्ष गिरी, प्रमोद पांडेय, पंकज पांडेय, राजेंद्र यादव आदि ने संबोधित किया। संचालन मनंजय तिवारी ने किया। अंत में आयोजक राधेश्याम पांडेय ने सभी अतिथियों के प्रति आभार जताया।
इस दौरान विनय तिवारी, मुकुल तिवारी, उपेंद्र सिंह, विद्याधर ओझा, नागेंद्र सिंह, जेपी मिश्रा, दीपक गोंड, राकेश पाठक, विवेक चतुर्वेदी, विनय तिवारी, गोविंद, राजेंद्र सिंह, अभय सिंह,नरसिंह प्रसाद, विनीता आदि लोग मौजूद रहे।

जानकीनगर प्रतिनिधि के अनुसार महात्मा गांधी इंटर कॉलेज सखवनिया में बृहस्पतिवार को सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। इसमें कॉलेज से सेवानिवृत्त हुए बलवंत कुमार सिंह, राज नारायण सिंह, राजेंद्र यादव, गोरख यादव, मोहम्मद ईशा खान अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम को प्रधानाचार्य चंद्रभूषण सिंह, रामनिवास, शाकिर अली, विजय कुमार शुक्ला ने संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन नवनाथ दुबे ने किया।
इस दौरान अमर बहादुर, दिवाकर राव, बृजेश कुमार सिंह, महेश मिश्रा, शिवकुमार पांडेय, दीपक कुमार, मनोज कुमार शर्मा, ओम प्रकाश गुप्ता, भीखू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed