फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Instructors are happy with the increase in honorarium and cashless medical facilities.

Kushinagar News: मानदेय बढ़ने और कैशलेस चिकित्सा सुविधा मिलने से अनुदेशकों में खुशी

Mon, 23 Feb 2026 01:48 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 23 Feb 2026 01:48 AM IST
विज्ञापन
Instructors are happy with the increase in honorarium and cashless medical facilities.
पडरौना। सरकार ने अनुदेशकों का मानदेय एक अप्रैल से 17,000 रुपये प्रति माह और अनुदेशक व उनके आश्रितों 5,00,000 रुपये तक कैशलेस चिकित्सा सुविधा देने की घोषणा की है। सरकार के इस निर्णय पर जिले के अनुदेशकों ने प्रसन्नता जताते हुए सरकार को धन्यवाद दिया है।
विज्ञापन

अनुदेशक संघ के जिलाध्यक्ष पवन कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बीते 20 फरवरी को विधानसभा में प्रदेश के 25,000 अनुदेशकों का मानदेय एक अप्रैल से 17,000 रुपये प्रति माह करने की घोषणा की है। सरकार के इस निर्णय का स्वागतयोग्य है। इससे अनुदेशकों के आर्थिक सुदृढ़ीकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। अनुदेशकों के जीवन-स्तर में सकारात्मक सुधार होगी। इसके अलावा मुख्यमंत्री ने 29 जनवरी को कैबिनेट की बैठक में अनुदेशकों एवं उनके आश्रितों 5,00,000 रुपये तक कैशलेस चिकित्सा सुविधा देने का निर्णय लिया है। इससे अनुदेशक परिवार के लिए अत्यंत राहतप्रद और सम्मानजनक है। सरकार के इस निर्णय का जिले के सभी अनुदेशकों में प्रसन्नता है।
विज्ञापन

अनुदेशकों ने सीएम का जताया आभार

लक्ष्मीगंज। अनुदेशकों ने मानदेय वृद्धि के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार जताया है। पूर्व माध्यमिक अनुदेश कल्याण समिति ने निर्णय का स्वागत करते हुए इसे समर्पण का आदर करने वाला कदम बताया। इससे जिले में तैनात करीब 200 से अधिक अनुदेशक लाभान्वित होंगे। पूर्व माध्यमिक अनुदेशक कल्याण समिति के जिला संयोजक प्रवीण कुमार शुक्ल ने कहा कि यह कदम प्रदेश में शिक्षा की गुणवत्ता को मजबूत करने में सहायक सिद्ध होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed