{"_id":"6a0ccc2fdf945dbdfc040dfc","slug":"instructions-to-officials-to-achieve-timely-targets-kushinagar-news-c-205-1-ksh1029-160111-2026-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: अधिकारियों को समयबद्ध लक्ष्य पूरा करने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: अधिकारियों को समयबद्ध लक्ष्य पूरा करने के निर्देश
Wed, 20 May 2026 02:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Wed, 20 May 2026 02:16 AM IST
विज्ञापन
पडरौना। आकांक्षात्मक ब्लॉक के विशुनपुरा की प्रगति समीक्षा बैठक मंगलवार को मुख्य विकास अधिकारी वंदिता श्रीवास्तव की अध्यक्षता में हुई। विभिन्न विभागों की योजनाओं और विकास कार्यों की समीक्षा में अधिकारियों को प्रभावी क्रियान्वयन और समयबद्ध लक्ष्य पूरा करने के निर्देश दिए गए।
शिक्षा, कृषि, बाल विकास, स्वास्थ्य, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) समेत विभिन्न विभागों की प्रगति का बिंदुवार परीक्षण किया गया। सीडीओ ने कहा कि सभी विभाग योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पारदर्शी तरीके से पहुंचाना सुनिश्चित करें। स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा में सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों (सीएचओ) की तैनाती की स्थिति संतोषजनक नहीं मिलने पर नाराजगी जताई। बताया गया कि 41 पदों के सापेक्ष केवल 12 सीएचओ ही तैनात हैं। उन्होंने रिक्त पदों को शीघ्र भरने और स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने के निर्देश दिए।
बाल विकास विभाग की समीक्षा में आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों के नामांकन की स्थिति कमजोर मिलने तथा कार्यों में उदासीनता पर भी असंतोष व्यक्त किया गया। सीडीओ ने संबंधित सीडीपीओ को नामांकन बढ़ाने, योजनाओं का लाभ बच्चों तक पहुंचाने और केंद्रों के नियमित संचालन पर विशेष ध्यान देने को कहा। आंगनबाड़ी केंद्रों में शौचालय और अन्य मूलभूत सुविधाओं की स्थिति सुधारने के निर्देश दिए गए। वहीं प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षकों की उपलब्धता की समीक्षा करते हुए रिक्त पद भरने और शिक्षण व्यवस्था को बेहतर बनाने पर जोर दिया गया। खंड शिक्षा अधिकारी को विद्यालयों की शैक्षिक गुणवत्ता में सुधार लाने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
बैठक में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, स्वयं सहायता समूहों के गठन, वीसी सखी कार्यक्रम और टीकाकरण अभियान की प्रगति की भी समीक्षा की गई। अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि योजनाओं के संचालन में लापरवाही न बरती जाए और नियमित समन्वय बैठकें आयोजित की जाएंगी। सीडीओ ने कहा कि निरीक्षण और सर्वे के दौरान संबंधित विभागों के ब्लॉक स्तरीय अधिकारी अनिवार्य रूप से मौजूद रहें, ताकि मौके पर ही समस्याओं का समाधान कराया जा सके। बैठक में जिला विकास अधिकारी अरुण कुमार पांडेय, उप कृषि निदेशक अतिंद्र सिंह, जिला पंचायतराज अधिकारी आलोक प्रियदर्शी समेत जनपद एवं विकास खंड स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।