फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Inflammable substance was thrown on a girl due to unrequited love

Kushinagar News: एकतरफा प्यार में किशोरी पर फेंका था ज्वलनशील पदार्थ

Thu, 07 Nov 2024 02:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Thu, 07 Nov 2024 02:47 AM IST
विज्ञापन
Inflammable substance was thrown on a girl due to unrequited love
पडरौना। एकतरफा प्यार में साथी के साथ मिलकर युवक ने हनुमानगंज थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी पर ज्वलनशील पदार्थ फेंक दिया था। पिता की तहरीर पर केस दर्ज कर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी थी। बुधवार को पुलिस ने दोनों आरोपियों को नेबुआ रायगंज से गिरफ्तार कर जेल भिजवा दिया है। हालांकि, हनुमानगंज थानाध्यक्ष घटना को संदिग्ध मानते हुए कार्रवाई से कतरा रहे थे। एसपी की सख्ती के बाद आनन-फानन में केस दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

एसपी संतोष मिश्रा ने बताया कि हनुमानगंज थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली किशोरी पर सोमवार की देर शाम दो युवकों ने ज्वलनशील पदार्थ फेंक दिया था। इस मामले में किशोरी के पिता की तहरीर पर हनुमानगंज थाने की पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए केस दर्ज कर लिया। आरोपियों को चिह्नित करने के लिए पुलिस ने सीसीटीवी की फुटेज खंगाली। इस दौरान दोनों आरोपी चिह्नित कर लिए गए। उनकी गिरफ्तारी के लिए टीमें अलग-अलग जगहों पर काम करने लगीं।
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि बुधवार को नेबुआ रायगंज के पास से ज्वलनशील पदार्थ फेंके जाने के मामले के आरोपी मुकेश राजभर व सूरज राजभर निवासी केरवनिया थाना नेबुआ नौरंगिया को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी मुकेश ने बताया कि किशोरी को वह एकतरफा पसंद करता था और वह उससे बातचीत करना चाहता था। इसमें सफल न हो पाने पर घटना के दिन घास में डालने वाले केमिकल को पानी में मिलाकर कोल्ड ड्रिंक की बोतल में भरकर साथी सूरज के साथ बाइक से लड़की के घर गया और उसे डराने के उद्देश्य से उसके ऊपर फेंक दिया। गिरफ्तार दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। उनके पास से घटना में प्रयुक्त प्लास्टिक की बोतल बरामद की गई है। गिरफ्तार करने वाली टीम में थानाध्यक्ष अजय कुमार पटेल, एसआई रामसिंह, हेड कांस्टेबल अरविंद गिरी, कांस्टेबल विकास यादव, धीरज कुमार व विक्रांत शुक्ला शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed