{"_id":"660a16b77218d54de509b477","slug":"income-tax-department-issued-toll-free-number-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-114851-2024-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: आयकर विभाग ने जारी किया टोल फ्री नंबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: आयकर विभाग ने जारी किया टोल फ्री नंबर
Mon, 01 Apr 2024 07:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Mon, 01 Apr 2024 07:36 AM IST
विज्ञापन
पडरौना। लोकसभा चुनाव पारदर्शी तरीके से कराने के लिए जिला प्रशासन सख्त है। अब तक से लेकर मतगणना तक किसी तरह से कोई दिक्कत न हो, इसके लिए प्रशासन कदम-कदम पर शिकंजा कस रहा है। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी मोहम्मद जफर ने बताया कि निर्वाचन आयोग के निर्देश पर आयक विभाग की ओर से कंट्रोल रूम बनाया गया है। 1800-180-7540 तथा व्हाट्सएप नंबर 6388736373 पर नकदी रकम या काला धन लेकर जाने वालों की शिकायत की जा सकती है। शिकायत करने वाले का नाम व पता गोपनीय रखा जाएगा। इसके अलावा 05222233306 पर फैक्स कर जानकारी दी जा सकती है।
कागज की जगह ई-पुस्तक का करें इस्तेमाल
पडरौना। लोकसभा चुनाव में कागजों या प्लास्टिक के प्रचार सामग्री का कम से कम इस्तेमाल करने का निर्देश चुनाव आयोग की ओर से जारी किया गया है। पर्यावरण से बचाव के लिए ई-पुस्तक का इस्तेमाल करने पर जोर दिया जा रहा है। आयोग संबंधित सीईओ को पुस्तकों, सामग्री की अधिकतम दो प्रतियां जारी करेगा और सीईओ के पास आर्थिक कारकों तथा अधिकारियों की जरूरत को ध्यान में रखते हुए अतिरिक्त प्रतियां मुद्रित करने की छूट होगी। इसके अलावा ईसीआई का आईटी प्रभाग प्रत्येक पुस्तक, वितरण की निगरानी के लिए तीन ई-पुस्तकें बनाएगा। ताकि उन्हें ईसीआई वेबसाइट पर सूचीबद्ध किया जा सकें। ई-पुस्तक के लिए एक समर्पित अनुभाग स्थापित किया जाएगा। संबंधित सीईओ की सही तरीके से वेबसाइट पर प्रदर्शित कराने की जिम्मेदारी होगी।