फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   30 athletes selected for divisional athletics trials.

Kushinagar News: मंडलीय एथलेटिक्स ट्रायल के लिए 30 खिलाड़ी चयनित

Mon, 21 Sep 2026 01:35 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 21 Sep 2026 01:35 AM IST
विज्ञापन
30 athletes selected for divisional athletics trials.
पडरौना। पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित प्रदेश स्तरीय सीनियर पुरुष एवं महिला एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए रविवार को जिला स्टेडियम में ट्रायल हुआ। कुशीनगर के पुरुष वर्ग के 15 और महिला वर्ग के 15 समेत कुल 30 खिलाड़ियों का चयन हुआ। चयनित खिलाड़ी 21 सितंबर को महंत अवेद्यनाथ जी महाराज स्पोर्ट्स स्टेडियम जंगल कौड़िया गोरखपुर में होने वाले मंडलीय चयन/ट्रायल में भाग लेंगे।
विज्ञापन

उप क्रीड़ाधिकारी प्रवेश कुमार रावत ने बताया कि पुरुष वर्ग में आदित्य चौधरी का 100 मीटर, कृष ठाकुर का लॉन्ग जंप, आलोक यादव व अभिषेक का 200 मीटर, इमरान अंसारी का 100 मीटर, प्रिंस व मेराज का 400 मीटर, विशाल यादव व आकाश यादव का 1500 मीटर, उपेंद्र यादव व राज यादव का 800 मीटर के लिए चयन हुआ है।
विज्ञापन

इसी तरह रिषि राय शॉटपुट, संगम सिंह डिस्कस थ्रो, जबकि रितिक और अनुप 3000 मीटर व 500 मीटर स्पर्धा में प्रतिभाग करेंगे। महिला वर्ग में गरिमा सिंह व अंकिता साहनी जैवलिन थ्रो, गीतांजलि लॉन्ग जंप, अंशिका 200 मीटर, प्रिति यादव 100 व 200 मीटर व प्रिति गोंड 100 मीटर में प्रतिभाग करेंगी। अंतिमा का चयन 400 मीटर, उर्मिला और पूर्वा गुप्ता का शॉटपुट, लक्ष्मी गुप्ता का डिस्कस थ्रो तथा सुन्दरी का डिस्कस थ्रो और हाईजंप के लिए हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनके अलावा रागनी यादव 100 मीटर हर्डल्स, राधा चौहान 400 मीटर हर्डल्स, दिशा गोंड 800 मीटर व ज्योति 800 और 1500 मीटर स्पर्धा में प्रतिभाग करेंगी। जिला खेल कार्यालय की ओर से चयनित खिलाड़ियों को मंडलीय ट्रायल में भेजने की तैयारी पूरी कर ली गई है। उन्होंने बताया कि टीम मैनेजर एवं एथलेटिक्स की प्रशिक्षक दुर्गावती को खिलाड़ियों को गोरखपुर ले जाकर मंडलीय चयन/ट्रायल में प्रतिभाग कराना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed