{"_id":"6ab03803f3c93158ed0fdb0e","slug":"body-of-a-laborer-from-sitapur-found-lying-on-the-road-kushinagar-news-c-7-1-gkp1014-1457930-2026-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: रास्ते में पड़ा मिला सीतापुर के मजदूर का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: रास्ते में पड़ा मिला सीतापुर के मजदूर का शव
विज्ञापन
रामकोला। रामकोला थाना क्षेत्र में रविवार रात करीब आठ बजे रास्ते पर 45 वर्षीय मजदूर का शव मिला। सूचना पर आई पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मृतक की पहचान सुरेश कुमार शर्मा (45) पुत्र दुलारे शर्मा निवासी लखनीपुर, थाना महमूदाबाद, जनपद सीतापुर के रूप में हुई है। बताया गया कि सुरेश करीब दस माह से रामकोला क्षेत्र स्थित खट्टर मिल में मजदूरी करता था।
बताया जाता है कि रविवार रात करीब सात बजे सुरेश मिल के बगल में स्थित देसी शराब की दुकान पर गया था। वहां से लौटते समय वह चकरोड के रास्ते जा रहा था। इसी दौरान वह रास्ते में गिर पड़ा। कुछ देर बाद उधर से गुजर रहे लोगों की नजर उस पर पड़ी। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन
जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी चंद्रभान सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने आसपास के लोगों से जानकारी लेने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही मौत की वजह स्पष्ट हो सकेगी।