फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   In the case of youth's death family members demanded action against the guilty policemen

हिरासत में युवक की मौत: शव रखकर अड़े परिजन और ग्रामीण, थानेदार सहित दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग

Sun, 08 Oct 2023 01:18 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, कुशीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, कुशीनगर Published by: विजय पुंडीर Updated Sun, 08 Oct 2023 01:18 PM IST
सार

परिजन शव का अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिए हैं। उनका कहना है कि जब तक दोषी थानेदार सहित अन्य पुलिसकर्मियों पर केस दर्ज नहीं होता, तब तक अंतिम संस्कार नहीं कर करेंगे। इन लोगों ने सड़क जाम करने की चेतावनी भी दी है।

विज्ञापन
In the case of youth's death family members demanded action against the guilty policemen
kushinagar news - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कुशीनगर के कटेया थाने में पुलिस की हिरासत में एक युवक की पिटाई से मौत और दूसरे को भी पीटकर हिरासत में रखे जाने का आरोप लगाकर शनिवार की रात परिजनों और ग्रामीणों ने काफी हंगामा किया था। देर रात शव परिजन घर लेकर आए। परिजन शव का अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिए हैं। उनका कहना है कि जब तक दोषी थानेदार सहित अन्य पुलिसकर्मियों पर केस दर्ज नहीं होता, तब तक अंतिम संस्कार नहीं कर करेंगे। इन लोगों ने सड़क जाम करने की चेतावनी भी दी है।

विज्ञापन


कुशीनगर जनपद से सटे बिहार के सदर अस्पताल गोपालगंज में पोस्टमार्टम कराने के बाद रात के दो बजे मृतक पंकज का शव परिजनों व ग्रामीणों को सौंप दिया गया। हालांकि इस बीच परिजन व ग्रामीण आरोपी पुलिसकर्मियों पर मुकदमा दर्ज करने की मांग पर अड़े हैं। ग्रामीणों का कहना है कि रात में एसडीपीओ (सीओ) हथुवा ने आश्वाशन दिया कि हिरासत में बंद दूसरे युवक राजन कुशवाहा को सुबह छोड़ दिया जाएगा व दोषी पुलिसकर्मियों पर केस दर्ज किया जाएगा, लेकिन न ही युवक को छोड़ा गया और न ही मुकदमा दर्ज हुआ। ग्रामीण कह रहे हैं कि जब तक मुकदमा दर्ज नहीं होता व दूसरे युवक को छोड़ा नहीं जाता, तब तक शव का अंतिम संस्कार नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन


बता दें कि कुशीनगर जिले के तमकुहीराज थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर बुजुर्ग गांव के पंकज कुशवाहा उम्र 28 वर्ष अपने गांव के राजन कुशवाहा के साथ पड़ोस के बिहार प्रांत के कटेया थाना क्षेत्र में अपनी रिश्तेदारी में जा रहे थे। मृतक के परिजनों व ग्रामीणों का आरोप है कि इसी दौरान रास्ते में शराब चेकिंग में लगे कटेया थाना क्षेत्र के पुलिसकर्मी दोनों को शराब तस्करी के आरोप में पकड़कर थाने ले गए। युवक की पत्नी लक्ष्मी देवी व ग्रामीणों का आरोप है कि हवालात में दोनों की पिटाई की गई, जिससे पंकज की लॉकअप में ही मौत हो गई। युवक की मौत की सूचना पर आज रात में उसके गांव से सैकड़ों लोग कटेया थाने पर जा पहुंचे व दोषी पुलिकर्मियों पर कार्रवाई की मांग पर अड़े हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed