फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   In public hearing, Kushinagar police topped in the state, got 127 marks out of 130 in the ranking

जनसुनवाई में कुशीनगर पुलिस प्रदेश में अव्वल, रैकिंग में 130 में 127 अंक मिले

Sat, 10 Sep 2022 12:33 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 10 Sep 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
In public hearing, Kushinagar police topped in the state, got 127 marks out of 130 in the ranking
जनसुनवाई में कुशीनगर पुलिस प्रदेश में अव्वल, रैकिंग में 130 में 127 अंक मिले
विज्ञापन

पडरौना। जनसुनवाई पोर्टल पर आई शिकायतों के समाधान में जिला पुलिस ने प्रदेश में अव्वल स्थान हासिल किया है। पोर्टल पर आए 97 फीसदी मामलों का कुशीनगर पुलिस ने तय समय के भीतर निस्तारण करके कीर्तिमान बनाया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से लोगों को शिकायत निस्तारण के लिए जनसुनवाई पोर्टल की सुविधा दी गई है। इस पोर्टल के माध्यम से लोग अपनी समस्याओं को अधिकारियों तक पहुंचाते हैं। उसके बाद उनका ऑनलाइन ही निराकरण होता है।
अगस्त माह में जनसुनवाई पोर्टल पर कितने प्रार्थना पत्र आए, उनके समय पर निस्तारण और उस निस्तारण से लोगों के संतुष्ट होने के आधार पर प्रदेश सरकार की ओर से जाने वाली रैकिंग में जिला 130 में 127 अंक हासिल कर पहले स्थान पर है। इसके पीछे एसपी धवल जायसवाल की कार्यशैली है। उन्होंने आते ही लापरवाह पुलिसकर्मियों पर जिस तरह ताबड़तोड़ कार्यवाई की, उससे पुलिस की छवि थोड़ी बेहतर हुई। हालांकि, अभी उन्हें अवैध बालू खनन, वसूली और अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए और मेहनत करनी होगी।
विज्ञापन

एसपी ने दिया था त्वरित निस्तारण का निर्देश
जनसुनवाई पोर्टल पर आने वाली शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए एसपी धवल जायसवाल ने सभी थानेदारों को सख्त हिदायत भी कि कोई भी लापरवाही बरती नहीं जाएगी। वहीं, जनता से सरलता से व्यवहार करने का भी निर्देश दिया है। इसी से शिकायतकर्ता भी संतुष्ट है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जनसुनवाई पोर्टल पर तय सीमा के भीतर शिकायतों का निस्तारण कर दिया गया है। इस वजह से प्रदेश में जिले को नंबर एक रैंक मिली है। 130 में 127 अंक प्राप्त हुए हैं। आगे में इसी तरह से सभी थानेदारों को कार्य करने का निर्देश दिया है।
- धवल जायसवाल, एसपी
गोरखपुर जोन का चार्ट
जिला पूर्णांक प्राप्तांक प्रतिशत
कुशीनगर 130 127 97.69
महराजगंज 130 126 96.92
गोरखपुर 130 126 96.92
संतकबीरनगर 130 125 96.15
बलरामपुर 130 122 93.85
गोंडा 130 121 93.08
देवरिया 140 129 92.14
श्रावस्ती 130 117 90
बस्ती 130 116 89.23
बहराइच 130 116 89.23
सिद्धार्थनगर 130 115 88.46
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed