{"_id":"66cc69a0640eaeeb98042757","slug":"in-kushinagar-the-girl-clashed-with-the-policeman-who-came-to-resolve-the-dispute-tore-her-uniform-2024-08-26","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: दो पक्षों में हो रहा था विवाद, पुलिकर्मी पहुंचा सुलझाने-वर्दी फाड़ युवती 'खाकी' से ही भिड़ गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: दो पक्षों में हो रहा था विवाद, पुलिकर्मी पहुंचा सुलझाने-वर्दी फाड़ युवती 'खाकी' से ही भिड़ गई
Mon, 26 Aug 2024 05:35 PM IST
रोहित सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Published by: रोहित सिंह
Updated Mon, 26 Aug 2024 05:35 PM IST
सार
19 अगस्त रक्षाबंधन के दिन सिधुआ मंदिर में दर्शन व मेला लगा था। किसी बात को लेकर को पक्षों में विवाद होने लगा। पास की पुलिस चौकी से सिपाही विवाद छुड़ाने पहुंचा। एक पक्ष के युवक व युवती पुलिस से ही भिड़ गए। सिपाही की वर्दी ही फाड़ दी। वडियो वायरल हो गया।
विज्ञापन
मारपीट होते हुए
- फोटो : स्त्रोत- सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोतवाली पडरौना के सिधुआ बाजार चौकी पर तैनात एक पुलिसकर्मी को दो पक्षों के बीच का विवाद सुलझाना महंगा पड़ गया। एक पक्ष के मनबढ़ पुलिसकर्मी से ही भिड़ गए और उसकी वर्दी भी फाड़ दी। रविवार की रात से ही इस मामले से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा।
विज्ञापन
इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर दो आरोपियों को जेल भेज दिया है। मामला रक्षाबंधन के दिन का बताया जा रहा है।
फटी वर्दी पहने खुद को बचाता पुलिसकर्मी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
19 अगस्त रक्षाबंधन के दिन सिधुआ मंदिर में दर्शन व मेला लगा था। इसी दौरान मेला देखने को लेकर दो पक्षों की ओर से आपस में विवाद किया जाने लगा। मामला इतना बिगड़ गया कि दोनों पक्ष आपस में मारपीट करने लगे। तभी वहां मौजूद सिधुआ बाजार चौकी के पुलिसकर्मियों ने विवाद को सुलझाने का प्रयास किया।
इस दौरान एक पक्ष की ओर से एक युवती व कुछ युवक एक पुलिसकर्मी से भिड़ गए। रविवार की रात से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे 42 सकेंड के वीडियो में बीच सड़क पर एक युवती लाठी लेकर पुलिसकर्मी पर प्रहार करने का प्रयास करती नजर आ रही है।
बचाव में पुलिसकर्मी किसी तरह युवती के चलाए लाठी को रोक लेता है और वहां से जाने का प्रयास करता है। लेकिन, युवती के साथ नजर आ रहे एक युवक पुलिसकर्मी को रोककर यह पूछते नजर आ रहा है कि उसने उसे क्यों मारा। वीडियो में स्थानीय लोग बचाव करते नजर आ रहे हैं।
वीडियो में यह भी स्पष्ट रूप से दिख रहा है कि पुलिसकर्मी के वर्दी के चार बटन भी खुले हुए हैं और वह कुछ भी बोलने की बजाय वहां से निकलना चाहता है। इस मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर उन्हें न्यायालय भेज दिया है।
सीओ सदर अभिषेक प्रताप अजेय ने बतया कि वायरल वीडियो 19 अगस्त रक्षाबंधन के दिन का है। सिधुआ मंदिर में आयोजित मेले के दौरान दो पक्षों के लोग आपस में विवाद कर रहे थे। शांति व्यवस्था को लेकर वहां तैनात पुलिसकर्मियों ने विवाद सुलझाने का प्रयास किया।
इस दौरान एक पक्ष की ओर से पुलिसकर्मी के साथ अभद्रता की गई। इस मामले में पुलिसकर्मी की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में केस दर्ज कर दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। दोनों को न्यायालय भेजकर पुलिस इस मामले की विवेचना कर रही है।