{"_id":"6508b38da4ead05621019e06","slug":"illegal-sand-found-on-the-ghat-was-thrown-into-the-river-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-4770-2023-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: घाट पर मिले अवैध बालू को नदी में फेंकवाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: घाट पर मिले अवैध बालू को नदी में फेंकवाया
Tue, 19 Sep 2023 02:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Tue, 19 Sep 2023 02:01 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। कप्तानगंज तहसील क्षेत्र में हो रहे अवैध बालू खनन की मिली शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए सोमवार को एसडीएम ने अभियान चलाकर कार्रवाई की। उन्होंने घाट पर मिले अवैध बालू को नदी में फेंकवा दिया।
सोमवार को एसडीएम व्यास नारायण उमराव ने कप्तानगंज प्रभारी निरीक्षक विनय कुमार सिंह के साथ क्षेत्र के मदरहवा, कारी, भूतहीया, बभनौली और टेढ़िया स्थित गंडक नदी घाट पर छापा मारा। हालांकि अधिकारियों के आने की भनक लेते हुए बालू खनन कर रहे लोग नाव लेकर भाग गए। एसडीएम ने घाट पर मिले 20 ट्राली से अधिक बालू को जेसीबी से गंडक नदी में फेंकवा दिया।
इस कार्रवाई के दौरान लेखपाल मारकंडेय गुप्ता, आशुतोष कुमार, उमेश शाही, दुर्विजय सिंह आदि मौजूद रहे।