{"_id":"6508b44171f90ccb3a0e65ac","slug":"if-you-get-stuck-in-monday-jam-it-will-be-difficult-to-get-out-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-4744-2023-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: सोमवारी जाम में फंसे तो निकलना होगा मुश्किल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: सोमवारी जाम में फंसे तो निकलना होगा मुश्किल
Tue, 19 Sep 2023 02:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Tue, 19 Sep 2023 02:04 AM IST
विज्ञापन
फोटो है
- सुभाष चौक, रामकोला रोड, जिला मुख्यालय मार्ग, छावनी हदरबार रोड और कठकुइयां मोड़ पर अक्सर लगता है जाम
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। वैसे तो शहर की सड़कों पर में हर दिन रुक-रुक कर लगने वाले जाम से लोग परेशान हैं। लेकिन सोमवारी जाम में यदि आप फंस गए तो निकलना मुश्किल हो जाएगा। हालत यह है कि कोई समय पर दफ्तर नहीं पहुंच पा रहा है, तो कोई स्कूल। जिम्मेदार भी इस समस्या से निजात दिलाने में नाकाम साबित हो रहे हैं। जाम की बड़ी वजह सड़क की पटरियों पर खड़ी बेतरतीब गाड़ियां खड़ी करना व दुकानदारों की ओर से किया गया अतिक्रमण तो है ही वहीं सड़क पर सवारी बैठाने के लिए खड़ी टेंपो, ई-रिक्शा और रोडवेज की बसों को बताया जा रहा है।
पडरौना आने वाले लोगों को हर दिन सुबह से शाम तक रुक-रुक कर जाम से परेशान होना पड़ता है। लेकिन रविवार के साप्ताहिक अवकाश के बाद सोमवार को सरकारी और गैर सरकारी दफ्तर खुलने की वजह से इस दिन जाम की समस्या बढ़ जाती है। इस जाम में यदि एक बार कोई फंस गया तो उसके निकलने में 20 से 30 मिनट का समय गवाना पड़ता है। इस तरह की समस्या शहर के सुभाष चौक, रामकोला रोड, कठकुइयां मोड, दरबार रोड, धर्मशाला रोड, गुदरीबाजार, कसया रोड, छावनी समेत सभी प्रमुख मार्गों पर रहती हैं।
इस जाम को खत्म कराने में पुलिसकर्मियों को काफी मशक्कत करनी पड़ रही है, लेकिन उसका असर होता नहीं दिखा रहा है। यही स्थिति रोडवेज के पास स्थित रामकोला रोड और सुभाष चौक की भी रही। सोमवार को सुबह करीब 11 बजे से दोपहर दो बजे तक जाम की स्थिति बढ़ जाती है। जाम की मुख्य समस्या नगर पालिका क्षेत्र में वाहनों की पार्किंग के लिए उचित प्रबंध नहीं होना है। लोग जहां जी में आया, वाहन खड़ी कर देते हैं। इसके अलावा सड़क पर अतिक्रमण हर तरफ नजर आएगा। किसी ने स्थायी तो किसी ने अस्थायी दुकान सड़क की पटरियों पर लगा रखी है। अतिक्रमण हटाने के लिए नगर पालिका व स्थानीय पुलिस की ओर से समय-समय पर अभियान चलाया जाता है, लेकिन यह नाकाफी साबित हो रहा है। अभियान के दौरान लोग अतिक्रमण कर लगी दुकानें हटा लेते हैं। बाद में वहीं दुकानें खोल लेते हैं।
विज्ञापन
0000000
रोडवेज और निजी बसें भी जाम की वजह
सुभाष चौक के पास रोडवेज बस स्टेशन है। निगम की बसें स्टेशन परिसर के बजाय रामकोला रोड से लेकर सुभाष चौक पुलिस चौकी तक रुक-रुक कर यात्रियों को बैठाते हैं। खड्डा-पनियहवां जाने वाली निजी बसें भी रामकोला रोड पर खड़ी कर सवारी भरते हैं। सड़क पर बसों के खड़ी होने के कारण वाहनों की लंबी लाइन लग जाती है। इसके अलावा शहर और आस-पास चलने वाले टैंपो व ई-रिक्शा चालक भी जहां जी में आए, वहीं अपना वाहन खड़ा कर सवारी भरने लगते हैं। हालांकि सुगम यातायात की व्यवस्था में लगे वहां तैनात यातायात पुलिस और होमगार्ड के जवान लोगों को जाम से निजात दिलाने में के लिए उन वाहन चालकों को वहां से हटाते हैं, लेकिन कुछ ही देर बाद ही स्थिति पहले की जैसी हो जाती है।
00000000
अतिक्रमण के खिलाफ समय-समय पर अभियान चलाया जाता है। जाम की समस्या दूर हो, इसके लिए स्थायी हल ढूंढा जा रहा है। नगर पालिका व पुलिस की ओर से संयुक्त अभियान चलाया जाता है। शहर की सड़कों को अतिक्रमण मुक्त कर लोगों को जाम की समस्या से निजात दिलाने में सभी के सहयोग की जरूरत है।
- संतराम सरोज, ईओ, पडरौना नगर पालिका।
0000000
क्या कहते हैं राहगीर
सोमवार के दिन पडरौना की सड़कों पर कब जाम लग जाएगा, इसका कोई समय नहीं है। इसमें फंसे लोगों को कम से कम 30 से 45 मिनट का समय लग जाता है।
- सोनू यादव, राहगीर।
0000000
जिला मुख्याल से आ रहा हूं। जटहां रोड तक जाना है। छावनी स्थित तहसील के पास से ही जाम मिल गया है। करीब एक किलोमीटर की दूरी अब तक आधे घंटे में पूरा किया है। आगे भी जाम है। रेलवे ढ़ाला पार कर जाता तो कॉलेज रोड पकड़कर बाईपास की तरफ मुड़कर चला जाऊंगा। यदि सीधे जाऊंगा तो और समय लग जाएगा।
- विनोद मद्धेशिया, राहगीर
00000000
हरितालिका तीज के लिए कुछ सामान खरीदने पडरौना आए थे। सामान लेकर घर के लिए निकले तो जाम में फंस गए हैं। दोपहर एक बजे गए हैं। दो बजे बेटे के स्कूल की छुट्टी होगी, उसे लेने भी लेने जाना है। लेकिन देखिए जाम से निकलने में अभी कितना समय लगता है।
- प्रभुनाथ गुप्ता, राहगीर