{"_id":"6511d12647b2d2720000bf5d","slug":"if-the-quality-of-construction-work-is-found-to-be-poor-action-will-be-taken-against-those-concerned-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-5188-2023-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: निर्माण कार्यों की गुणवत्ता खराब मिली तो संबंधित पर होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: निर्माण कार्यों की गुणवत्ता खराब मिली तो संबंधित पर होगी कार्रवाई
Mon, 25 Sep 2023 11:57 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Mon, 25 Sep 2023 11:57 PM IST
विज्ञापन
- कलक्ट्रेट सभागार में हुई 50 लाख से अधिक लागत की निर्माणाधीन परियोजनाओं की समीक्षा
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। कलक्ट्रेट सभागार में 50 लाख से अधिक लागत की निर्माणाधीन परियोजनाओं की समीक्षा बैठक हुई। इसमें डीएम ने निर्माणा कार्याें में गुणवत्ता के अनुरूप कार्य करने की नसीहत दी। उन्होंने चेताया कि यदि निर्माण कार्य में लापरवाही मिली तो संबंधित पर कार्रवाई की जाएगी।
बैठक में जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी श्रवण कुमार सिंह ने बताया कि अभी तीन परियोजनाएं अनारंभ हैं। बजट के अभाव में सात परियोजनाओं का निर्माण कार्य लंबित है। 24 परियोजनाएं पूर्ण हो चुकी हैं। ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी जीबीसी के लिए तैयारी चल रही है। इसके अलावा 30 परियोजनाएं निर्माणाधीन हैं। डीएम उमेश मिश्र ने यूपीपीसीएल की तरफ से रामकोला में निर्माणाधीन छात्रावास की स्थिति जानी। बीएसए डॉ. राम जियावन मौर्या ने बताया कि रामकोला, नौरंगिया और विशुनपुरा में अभी विद्यालय का कार्य शुरू नहीं हुआ है। इस पर डीएम ने अनारंभ विद्यालयों का निर्माण कार्य को शीघ्र पूर्ण करने के लिए निर्देश दिया। डीएम ने कहा कि जिन परियोजनाओं का कार्य पूर्ण हो गया है। उसकी गुणवत्ता मानक के अनुरूप होनी चाहिए। निरीक्षण अधिकारी उसकी जांच कर लें। उन्होंने सीडीओ को जांच अधिकारी नामित करने के लिए निर्देश दिया। उन्होंने चेताया कि परियोजनाओं में गुणवत्ता के अनुरूप कार्य नहीं हुआ तो संबंधित पर तत्काल कार्रवाई करें।इस दौरान सीडीओ गुंजन द्विवेदी समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।