{"_id":"65eb7746873fe6a18104b9b4","slug":"hundred-percent-voting-is-necessary-for-a-strong-nation-adm-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-113820-2024-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"सशक्त राष्ट्र के लिए शत-प्रतिशत मतदान जरूरी : एडीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सशक्त राष्ट्र के लिए शत-प्रतिशत मतदान जरूरी : एडीएम
Sat, 09 Mar 2024 02:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sat, 09 Mar 2024 02:08 AM IST
विज्ञापन
पडरौना। नगर के हनुमान इंटर कॉलेज परिसर में राष्ट्रीय मतदाता अभियान के जागरूकता कार्यक्रम हुआ। इसमें पतंग बाजी प्रतियोगिता आयोजित कर छात्र-छात्राओं को शत-प्रतिशत मतदान करने के लिए अभिभावकों को प्रेरित करने के लिए कहा गया।
एडीएम वैभव मिश्र ने कहा कि सशक्त राष्ट्र निर्माण में शतप्रतिशत मतदान जरूरी है। इसलिए सभी छात्र-छात्राओं को मतदान के दिन अभिभावकों को मतदान करने के लिए अपील करनी चाहिए। एडीएम ने कहा कि मतदान लोकतंत्र की आत्मा होती है। लोगों को मिले मतदान के अधिकार का सभी को प्रयोग करना चाहिए। कार्यक्रम को सदर एसडीएम व्यास नारायण उमराव आदि ने संबोधित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कॉलेज के प्रबंधक मनोज सारस्वत और संचालन राकेश तिवारी ने किया। इसके पूर्व विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक और पतंगबाजी प्रतियोगिता कर शतप्रतिशत मतदान के लिए प्रेरित किया। अंत में कॉलेज के प्रधानाचार्य शैलेंद्र दत्त शुक्ल ने सभी अतिथियों के प्रति आभार जताया।
इस दौरान अमित राव, अवधेश कुमार मिश्र, नवनीत कुमार मिश्रा, उमेश प्रसाद, सचिन मद्धेशिया आदि मौजूद रहे।