फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Hopes for a PHC in Naurangiya revived three years after 13 deaths.

Kushinagar News: 13 मौतों के तीन साल बाद नौरंगिया में पीएचसी की जगी उम्मीद

Wed, 26 Aug 2026 02:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Wed, 26 Aug 2026 02:27 AM IST
विज्ञापन
Hopes for a PHC in Naurangiya revived three years after 13 deaths.
पकड़ियार बाजार। नौरंगिया गांव में तीन वर्ष पहले कुएं में गिरकर 13 महिलाओं और बच्चों की मौत के बाद स्वास्थ्य केंद्र की उठी मांग अब पूरी होने वाली है। क्षेत्रीय विधायक विवेकानंद पांडेय की पहल पर शासन ने नौरंगिया में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) के निर्माण को मंजूरी दी है। स्वास्थ्य विभाग को कार्रवाई पूरी कर शासन को प्रस्ताव उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों के मुताबिक, नौरंगिया और आसपास के गांवों में लंबे समय से प्राथमिक स्वास्थ्य सुविधा की जरूरत महसूस की जा रही थी। क्षेत्र में हुए हादसों के दौरान भी अस्पताल की दूरी का मुद्दा सामने आता रहा है। ऐसे में नौरंगिया में पीएचसी की स्वीकृति को ग्रामीण स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। क्षेत्र में कुआं हादसे के दौरान घायलों को उपचार के लिए दूर ले जाने की स्थिति सामने आने के बाद स्थानीय लोगों और जनप्रतिनिधियों ने स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर आवाज उठाई थी। विधायक विवेकानंद पांडेय ने भी स्वास्थ्य केंद्र की स्थापना को लेकर शासन स्तर पर लगातार प्रयास किए। अब शासन ने पीएचसी निर्माण के लिए आवश्यक प्रस्ताव उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

मटकोड़ के दौरान हुआ था हादसा
नौरंगिया स्कूल टोला में 17 फरवरी 2022 की रात हुआ कुआं हादसा आज भी ग्रामीणों की जेहन में ताजा है। शादी से पहले मटकोड़ और हल्दी की रस्म के दौरान बड़ी संख्या में महिलाएं और बच्चे कुएं के आसपास जुटे थे। कुएं के ऊपर बना पुराना स्लैब अधिक भार पड़ने से अचानक टूट गया। स्लैब पर बैठे और उसके आसपास खड़े लोग गहरे कुएं में जा गिरे। हादसे में 13 महिलाओं और बच्चों की मौत हो गई थी। घटना के बाद गांव में मातम पसर गया था। इस दर्दनाक हादसे ने क्षेत्र में स्वास्थ्य और आपातकालीन सुविधाओं की जरूरत को भी उजागर किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
जमीन की तलाश शुरू, मंगलवार को हुआ सत्यापन
-शासन की ओर से पीएचसी निर्माण के लिए भूमि का प्रस्ताव उपलब्ध कराने के निर्देश के बाद मंगलवार को कोटवा सीएचसी के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. रजनीश श्रीवास्तव ने प्रधान संघ अध्यक्ष संतोष मणि त्रिपाठी के साथ गांव में उपलब्ध भूमि का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि पीएचसी के निर्माण के लिए भूमि का चयन किया जा रहा है। भूमि सत्यापन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद निर्माण की दिशा में आगे की कार्रवाई की जाएगी। पीएचसी बनने से नौरंगिया समेत आसपास के ग्रामीणों को सामान्य बीमारी, प्राथमिक उपचार और आपात स्थिति में स्थानीय स्तर पर चिकित्सा सुविधा मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed