फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Heavy rain is expected in one to two days

Kushinagar News: हाईवे पर खड़े ट्रक में भिड़ी बाइक, एक की मौत

Sun, 03 Aug 2025 12:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sun, 03 Aug 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
Heavy rain is expected in one to two days
सुकरौली। हाटा कोतवाली के तीतिला में शनिवार को हाईवे पर खड़ी ट्रक में एक बाइक भिड़ गई। इस घटना में बाइक चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके साथ बाइक पर बैठा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

देवरिया के महुआडीह थाना क्षेत्र के बसंतपुर हरैया निवासी 48 वर्षीय राम गनेश चौहान और उनके साथ कुशीनगर के अहिरौली थाना के बरसैना गांव के रहने वाले रामबदन शनिवार को बाइक से रिश्तेदार के घर जाने के लिए निकले। दोनों हाटा कोतवाली तीतिला पहुंचे थे कि पहले से हाईवे पर खड़ी एक ट्रक में पीछे से भिड़ गए। टक्कर इतनी तेज हुई कि बाइक चालक राम गनेश चौहान की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं रामबदन गंभीर रूप से घायल हो गए। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची तीतिला चौकी पुलिस ने आस पास के लोगों की मदद से घायल रामबदन को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सुकरौली पहुंचाया। मृतक राम गनेश चौहान का शव पुलिस ने कब्जे में ले लिया। हादसे के बाद मौके पर जुटे लोगों का कहना था हाईवे के किनारे शराब की दुकान है, इसके चलते अक्सर ट्रक या अन्य लोग वाहन खड़ा करते हैं और हादसे होते हैं। इस पर स्थानीय प्रशासन को ध्यान देने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed