{"_id":"63c1a1ff44f9dc5c4831092f","slug":"harihar-kushwaha-president-shambhu-elected-general-secretary-kushinagar-news-gkp4642511159-2023-01-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: हरिहर कुशवाहा अध्यक्ष, शंभू चुने गए महामंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: हरिहर कुशवाहा अध्यक्ष, शंभू चुने गए महामंत्री
विज्ञापन
डिबनी बंजरवा तमकुहीराज बार एसोसिएशन के चुनाव में निर्वाचित पदाधिकारीगण।
- फोटो : KUSHINAGAR
हरिहर कुशवाहा अध्यक्ष, शंभू चुने गए महामंत्री
तमकुहीराज तहसील बार एसोसिएशन का चुनाव हुआ
डिबनी बंरजवा। तमकुहीराज तहसील बार एसोसिएशन का चुनाव शुक्रवार को हुआ। इसमें हरिहर कुशवाहा अध्यक्ष, वरिष्ठ उपाध्याय रमाकांत कुशवाहा और शंभू ठकुराई महामंत्री चुने गए।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी हारून अली खान, रामेश्वर गुप्ता, अनिल राय, सुरेंद्र कुमार की देखरेख में शुक्रवार साढ़े दस बजे से मतदान की प्रक्रिया शुरू हुई, जो ढाई बजे तक चली। मुख्य निर्वाचन अधिकारी हारून अली खान ने मतगणना में अध्यक्ष पद के लिए हरिहर कुशवाहा 56 वोट पाकर विजयी हुए। विनय श्रीवास्तव 55 और प्रदीप श्रीवास्तव 24 वोट पाकर दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर रमाकांत कुशवाहा 68 वोट पाकर विजेता घोषित हुए, जबकि 67 वोट पाकर अरविंद कुशवाहा दूसरे स्थान पर रहे। महामंत्री पद के लिए शंभू ठकुराई 58 वोट पाकर विजेता घोषित किए गए। शंभू सिंह 55 और अवनीश मिश्रा 20 मत प्राप्त कर दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे। एक मत अवैध पाया गया, जबकि एक मत पत्र गायब था। इसी तरह संयुक्त मंत्री अखिलेश प्रकाश द्विवेदी, नंदलाल गौड़, जयप्रकाश तिवारी, कोषाध्यक्ष सूर्यनाथ सिंह, कनिष्ठ उपाध्यक्ष विजय भारती, रामप्रवेश सिंह, कार्यकारिणी सदस्य ऋषिकेश तिवारी, राजनारायण पांडेय, विजय कुमार और सज्जाद अली आदि घोषित हुए। निर्वाचित अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और महामंत्री ने संगठन हित में कार्य करने भरोसा दिलाया। इस मौके पर अशोक राय, मतिउल्लाह, एच एन सिंह, दीपक राय आदि मौजूद थे।