{"_id":"68d44d321e5ec478a40e31d9","slug":"hanuman-inter-college-champion-in-tehsil-level-kabaddi-competition-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-145945-2025-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: तहसील स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में हनुमान इंटर कॉलेज चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: तहसील स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में हनुमान इंटर कॉलेज चैंपियन
Thu, 25 Sep 2025 03:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Thu, 25 Sep 2025 03:22 AM IST
विज्ञापन
पडरौना। शहर के हनुमान इंटर कॉलेज परिसर में बुधवार को तहसील स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता हुई। इसमें मेजबान टीम चैंपियन बनी। इस प्रतियोगिता में 14, 17 और 19 वर्ष की उम्र के प्रतिभागी शामिल हुए। विजेता टीम को पुरस्कृत किया गया।
कॉलेज के प्रबंधक मनोज शर्मा सारस्वत और प्रधानाचार्य शैलेंद्र दत्त शुक्ल ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर तहसील स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता शुरू कराई। इसके बाद हुई 19 वर्ष से कम उम्र वर्ग में बालक व बालिका वर्गों में हनुमान इंटर कॉलेज विजेता घोषित हुआ। वहीं 17 वर्ष की उम्र से कम वर्ग में बालक वर्ग की प्रतियोगिता में हनुमान इंटर कॉलेज और बालिका वर्ग की प्रतियोगिता में एसजेएनपीजीके आईसी, सिंघहा की टीम विजयी रही। इसी तरह 14 वर्ष की उम्र से कम वर्ग में बालक वर्ग में हनुमान इंटर कॉलेज व बालिका वर्ग में उदित नारायण इंटर कॉलेज की टीम विजेता घोषित हुई। प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका जिला व्यायाम शिक्षक बेसिक शिक्षा अनिल कुमार मिश्रा और शाहिद अनवर ने निभाई।