फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Ghee was being sold by mixing refined and vegetable, samples were taken

Kushinagar News: रिफाइन और वनस्पति मिलाकर बेच रहे थे घी, लिए नमूने

Sat, 01 Feb 2025 12:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sat, 01 Feb 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
Ghee was being sold by mixing refined and vegetable, samples were taken
नेबुआ नौरंगिया। क्षेत्र के सूरजनगर बाजार स्थित एक मकान में नकली घी बनाने वाली फैक्टरी पर बृहस्पतिवार को पुलिस ने छापा मारकर मिलावटी घी बरामद की। दो कारोबारियों को हिरासत में लिया था। शुक्रवार को पहुंची खाद्य विभाग की टीम ने तीन नमूने एकत्र कर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा है। टीम ने बताया कि प्रथम दृष्टया रिफाइन और वनस्पति में घी मिलाकर बेचने का मामला लग रहा है। जांच में ही उसकी वास्तविकता स्पष्ट हो सकेगी। बृहस्पतिवार की रात करीब आठ बजे पुलिस ने छापा मारकर नकली घी बनाते हुए तीन धंधेबाज पकड़े थे। उनके पास से भारी मात्रा में गैलन और नकली घी बनाने में प्रयुक्त होने वाली सामग्री भी बरामद की थी। शुक्रवार को थाने में जांच करने पहुंची खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने बरामद घी और अन्य पदार्थों का नमूने दो नमूने एकत्र कर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के सहायक आयुक्त-द्वितीय प्रदीप कुमार राय ने बताया कि पुलिस के कब्जे में रखा नकली घी के नमूने की जांच के लिए मुख्य खाद्य आयुक्त योगेश राय और खाद्य सुरक्षा अधिकारी कन्हैया लाल वर्मा को भेजा गया था। एकत्र नमूने के नकली घी के दो नमूने एकत्र कर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। प्रथम दृष्टया वनस्पति और रिफाइन मिलाकर नकली घी बनाने का मामला लग रहा है। जांच रिपोर्ट मिलने पर ही मिलावट की पुष्टि हो सकेगी। जांच रिपोर्ट मिलने पर विभाग की तरफ से विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed