फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Gharial spotted in Hata canal, stirred up panic

Kushinagar News: हाटा नहर में दिखा घड़ियाल, हड़कंप

Fri, 10 Oct 2025 02:25 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 10 Oct 2025 02:25 AM IST
विज्ञापन
Gharial spotted in Hata canal, stirred up panic
घड़ियाल को हाथ में पकड़े रेंजर अमित श्रीवास्तव।स्रोत-सोशल मीडिया   
मथौली। क्षेत्र के भूड़ाडीह चौराहा के पास बृहस्पतिवार को हाटा रजवाहा में एक घड़ियाल दिखाई दिया। इसकी जानकारी होते ही आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। सूचना पर आई वन विभाग की टीम ने घड़ियाल को रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थान पर ले जाकर छोड़ दिया।
विज्ञापन

गांव के प्रधान संतोष सिंह ने बताया कि ऐसे वन्यजीव हाटा रजवाहा (नहर) में प्राय: दिखाई देते हैं। बृहस्पतिवार को गांव के लोगों ने रजवाहा में घड़ियाल देखकर शोर मचाया तो वहां कुछ देर के लिए अफरातफरी मच गई। इसकी सूचना वन विभाग के अधिकारियों को दी गई। इसके बाद टीम ने सर्पमित्र विशाल की मदद से घड़ियाल को रेस्क्यू कर लिया। टीम में वन दरोगा भगवानराम, वनरक्षक शत्रुघ्न ठाकुर आदि शामिल रहे। क्षेत्रीय वन अधिकारी हाटा अमित श्रीवास्तव ने बताया कि उच्चाधिकारियों से वार्ता के बाद पकड़े गए घड़ियाल को उसके प्राकृतिक वास नारायणी नदी में छोड़ने की कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि ऐसे वन्यजीव दिखाई देने पर बिना डरें, वन विभाग को सूचना दें, ताकि उन्हें सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed