फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Gave training on data feeding on EPDS application

Kushinagar News: ईपीडीएस एप्लीकेशन पर डाटा फीडिंग का दिया प्रशिक्षण

Wed, 10 Jan 2024 12:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Wed, 10 Jan 2024 12:35 AM IST
विज्ञापन
Gave training on data feeding on EPDS application
पडरौना। आगामी लोकसभा सामान्य निर्वाचन को देखते हुए मतदान कार्मिकों के लिए ऑनलाइन इलेक्शन पर्सनल डिप्लॉयमेंट सिस्टम (ईपीडीएस एप्लीकेशन) पर अधिकारियों व कर्मचारियों का डाटा फीड कराने के लिए डीएम की मौजूदगी में प्रशिक्षण हुआ। डीएम ने कार्मिकों को जरूरी निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीएम उमेश मिश्रा ने कहा कि सभी कार्यालयाध्यक्ष अधिकारियों व कार्मिकों का त्रुटिरहित डाटा फीड कराएं। उसका प्रमाणपत्र भी नोडल अधिकारी को उपलब्ध कराएं। सभी कार्यालयाध्यक्ष 20 जनवरी तक कार्मिकों का डाटा एप्लीकेशन पर कार्यावधि, ग्रेड-पे, इंडेक्स, पे-लेवल और अन्य सूचनाएं सही-सही फीड कर लें। सीडीओ गुंजन द्विवेदी ने कहा कि कार्यालयाध्यक्ष ऑपरेटर के भरे डाटा को औचक सत्यापन कर सुनिश्चित कर लें की डाटा सही भरे गए हैं।
विज्ञापन


इस दौरान एडीएम वैभव मिश्रा, डीडीओ कल्पना मिश्रा, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी मनीष कुमार गुप्ता, कोषाधिकारी परशुराम ओझा, परियोजना निदेशक जगदीश त्रिपाठी, डीआईओएस रविंद्र सिंह, बीएसए डॉ. राम जियावन मौर्य, उप जिला मजिस्ट्रेट मोहम्मद जफर, डीएसओ दिलीप कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed