फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Gave scientific farming training to farmers

Kushinagar News: किसानों को दिया वैज्ञानिक खेती का प्रशिक्षण

Sun, 05 May 2024 12:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sun, 05 May 2024 12:42 AM IST
विज्ञापन
Gave scientific farming training to farmers
कसया। विवेकानंद नगर (तेतरिया) के राम भरोसा चौराहे पर शनिवार को आयोजित संगोष्ठी में किसानों को उन्नति व वैज्ञानिक खेती के लिए प्रशिक्षित किया गया। किसानों को धान की उच्च गुणवत्ता युक्त बीज एवं पौधों का निशुल्क वितरण किया गया। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के राष्ट्रीय पादप जैव प्रौद्योगिकी संस्थान नई दिल्ली के तत्वावधान में कृषि उत्पादन की नई तकनीक, गुणवत्ता युक्त बीज उत्पादन, फसलों की रोग व कीटों से सुरक्षा, बीज चयन व उपचार पर चर्चा की गई। मुख्य अतिथि कृषि अनुसंधान परिषद के महानिदेशक संजय सिंह ने सरकार की कृषि विकास योजनाओं की जानकारी दी। वैज्ञानिक आशीष कुमार, डॉ आशीष कुमार, डॉ पंकज राय, डॉ. युवराज अय्यपन, डॉ. रामवंत गुप्ता, डॉ. राजर्षि गौर, डॉ. योगेंद्र सिंह, डॉ. राम प्रति मणि त्रिपाठी ने खाद्य सुरक्षा चक्र, कृषि उत्पादन, सह फसली खेती, जैविक खेती के लाभ के बारे में बताया। आयोजकों ने प्रगतिशील किसानों को सम्मानित किया। संचालन आईसीएआर के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. महेश राव ने की। इस दौरान क्षेत्र के किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed