फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Gangster imposed at two accused of cattle smuggling gang

Kushinagar News: पशु तस्कर गैंग के दो अभियुक्तों पर लगा गैंगस्टर

Thu, 18 Jan 2024 02:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Thu, 18 Jan 2024 02:58 AM IST
विज्ञापन
Gangster imposed at two accused of cattle smuggling gang
पडरौना। खड्डा थाना पुलिस ने बुधवार को पशु तस्करी गैंग से संबंधित दो अभियुक्तों पप्पू पटेल व धर्मेंद्र यादव के खिलाफ उ.प्र. गैंगेस्टर एक्ट में कार्रवाई की। अभियुक्त पप्पू पटेल पुत्र अशोक पटेल व धर्मेन यादव पुत्र विपिन यादव थाना क्षेत्र बगहा खतौली जनपद पश्चिमी चंपारण (बिहार) के बगहा नरईपुर गांव के निवासी हैं। उनके विरूद्ध थाना खड्डा पुलिस ने 3(1) गैंगेस्टर एक्ट की कार्रवाई की है। जानकारी के अनुसार, अभियुक्तों ने अपने व अपने परिवार एवं सगे संबंधियों, गैंग सदस्यों के लिए आर्थिक व भौतिक लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से गोवंशीय पशु को वध के लिए क्रूरता पूर्वक बांध कर तस्करी करते हैं। 20 जुलाई 2022 को एक पिकअप पर पांच गोवंशीय पशु लाद कर बिहार ले जा रहे थे। सूचना प्राप्त होने पर पुलिस ने इस गिरोह को गिरफ्तार कर के इनके कब्जे से पांच गोवंशीय पशुओं को मुक्त कराया था। इस संबंध में थाना खड्डा में गोवध निवारण अधिनियम व पशु क्रूरता अधिनियम में केस दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed