{"_id":"6aaeec262e637ad3260e799a","slug":"ganesh-mahotsav-concludes-with-idol-immersion-kushinagar-news-c-205-1-ksh1019-168344-2026-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: मूर्ति विसर्जन के साथ गणेश महोत्सव संपन्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: मूर्ति विसर्जन के साथ गणेश महोत्सव संपन्न
विज्ञापन
भगवान गणेश की प्रतिमा को विसर्जन हेतु ले जाते श्रद्धालु --
खड्डा/डिबनी बंजरवा। खड्डा और तमकुहीराज क्षेत्र के परसौनी बाजार की भगवान गणेश की प्रतिमाओं का शनिवार को श्रद्धा और उल्लास के साथ विसर्जन किया गया। शुरुआत 13 सितंबर को भव्य शोभायात्रा के साथ हुई थी।
शनिवार को विसर्जन यात्रा पूरे नगर का भ्रमण करते हुए आगे बढ़ी। श्रद्धालु अबीर-गुलाल उड़ाते हुए भक्ति गीतों पर झूमते रहे। महिला, पुरुष, बच्चे और बुजुर्ग सभी जुलूस में शामिल हुए। श्रद्धालुओं ने अगले वर्ष फिर आने की प्रार्थना करते हुए प्रतिमा को नारायणी नदी के भैसहा घाट पर विधि-विधान से विसर्जित किया।
आयोजन के दौरान 14 सितंबर को नेत्र दर्शन के साथ प्रतिमा के पट खोले गए। इसके बाद प्रतिदिन डांस, कॉमेडी, गरबा, शहरी और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। भगवान विघ्नहर्ता के पूजन-पाठ और आरती से पूरा क्षेत्र भक्तिमय बना रहा। खड्डा नगर के राजश्री मैरिज हाल में भी भगवान गणेश का भव्य पंडाल सजाया गया था। विसर्जन के साथ ही गणेश महोत्सव का समापन हो गया ।
विज्ञापन
तमकुहीराज क्षेत्र के परसौनी बाजार में शुक्रवार की रात महावीरी अखाड़ा के डोल मेले का जुलूस हाथी घोड़ा के साथ निकला और निर्धारित स्थानों पर गया।शनिवार दोपहर बाद करीब तीन बजे डोल मेले का जुलूस निकला। डोल मेले में आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। अखाड़े के युवाओं ने लाठी-डंडे सहित विभिन्न पारंपरिक करतब दिखाए। करतब देखने के लिए बाजार में लोगों की भीड़ लगी रही। मेले में विभिन्न प्रकार की दुकानें और झूले भी लगाए गए थे, जिसका बच्चों ने आनंद लिया। देर शाम तक मेला क्षेत्र में चहल-पहल बनी रही। सुरक्षा के लिहाज से तमकुहीराज पुलिस ने नेतृत्व में टीमें तैनात रही। इस दौरान आदम अली, नूर आलम, संजय गोंड, डब्लू चौहान, राजू कुशवाहा आदि मौजूद रहे। संवाद