{"_id":"6a3ee2204788a2f5020cd9c8","slug":"fraud-of-rs-1451-lakh-in-the-name-of-getting-land-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-162590-2026-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: जमीन दिलाने के नाम पर 14.51 लाख की धोखाधड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: जमीन दिलाने के नाम पर 14.51 लाख की धोखाधड़ी
Sat, 27 Jun 2026 02:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sat, 27 Jun 2026 02:03 AM IST
विज्ञापन
पटहेरवा। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के लवकुश पश्चिम पट्टी निवासी अब्बास अंसारी ने जमीन दिलाने के नाम पर 14.51 लाख रुपये की कथित धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए कोर्ट में शिकायत दर्ज कराई। न्यायिक मजिस्ट्रेट के आदेश पर पटहेरवा पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
अदालत में दाखिल प्रार्थना पत्र में बताया कि वह रोजी-रोटी के सिलसिले में विदेश में रहते हैं और दो-तीन वर्ष पर घर आते हैं। आरोप है कि गांव के पवन राव से उनकी जमीन खरीदने को लेकर बातचीत हुई। पवन राव ने सहयोगियों के साथ कसया में 14 लाख 52 हजार रुपये में चार डिस्मिल जमीन दिलाने का आश्वासन दिया। विदेश में रहते उन्होंने कई किस्तों में पवन राव के खाते में 4.25 लाख रुपये भेजे। इसके अलावा पवन राव के कहने पर उनके सहयोगी अभिजीत चौधरी के खाते में करीब 1.02 लाख रुपये तथा रितेश सिंह सहित अन्य लोगों के खातों में भी रकम भेजी। इस प्रकार कुल 14 लाख 51 हजार 500 रुपये आरोपियों को दे दिए।
पीड़ित का आरोप है कि पूरी रकम लेने के बावजूद आरोपियों ने न तो जमीन की रजिस्ट्री कराई और न ही कब्जा दिलाया। 14 मई को फाजिलनगर स्थित एसबीआई के पास बातचीत के दौरान आरोपियों ने जमीन देने से इन्कार कर दिया। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने पवन राव निवासी लवकुश पश्चिम पट्टी, संदीप प्रजापति निवासी देवपोखर थाना तुर्कपट्टी समेत सात आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी की प्राथमिकी दर्न्कीकिया है।