{"_id":"66b4142a436260955800f557","slug":"four-animals-freed-two-smugglers-arrested-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-121202-2024-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: चार पशु मुक्त कराए, दो तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: चार पशु मुक्त कराए, दो तस्कर गिरफ्तार
Thu, 08 Aug 2024 06:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Thu, 08 Aug 2024 06:11 AM IST
विज्ञापन
पटहेरवा/समउर बाजार। थाना क्षेत्र के महुअवा कांटा के पास बुधवार की सुबह पुलिस ने चार पशुओं मुक्त कराते हुए दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई में जुटी है।
पटहेरवा थानाध्यक्ष राकेश रोशन सिंह ने बताया कि बुधवार की सुबह महुअवा काटा के पास एनएच पर गाड़ाबंदी कर एक पिकअप पकड़ा गया। उसमें चार पशु लदे मिले। उन्हें अयोध्या से सिवान ले जाया जा रहा था। पुलिस ने पिकअप छोड़कर भाग रहे दो तस्करों को भी गिरफ्तार किया है। तस्करों ने बताया कि वे मंगलवार की रात करीब 10 बजे अयोध्या से चले थे। उन्हें सुबह सिवान पहुंच जाना था, लेकिन रास्ते में पिकअप का टायर पंक्चर हो गया, जिसकी वजह से देरी हुई। गिरफ्तार तस्करों की पहचान राजकुमार कन्नौजिया निवासी लक्ष्मणपुर थाना पुरकलंदर जिला अयोध्या और सूरज यादव निवासी सेनेथूला लालापुरवा थाना पुरकलंदर जिला अयोध्या के रूप में हुई है। उन्हेंने बताया कि गोवंशों को मुक्त कर तस्करों के विरुद्ध केस दर्ज किया जा रहा है।