{"_id":"6a1213d8684ba12942043cad","slug":"forest-guard-beaten-while-delivering-notice-to-sawmill-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-160446-2026-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: आरा मशीन पर नोटिस देने गए वन दरोगा को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: आरा मशीन पर नोटिस देने गए वन दरोगा को पीटा
Sun, 24 May 2026 02:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sun, 24 May 2026 02:23 AM IST
विज्ञापन
पडरौना। शहर के छावनी स्थित एक आरा मशीन पर नोटिस देने पहुंचे वन दरोगा की कथित तौर पर लकड़ी ठेकेदार और उसके साथियों ने शनिवार को पिटाई कर दी। इससे अफरा-तफरी मच गई। वन दरोगा ने दो नामजद समेत पांच अज्ञात लोगों के खिलाफ कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है। पडरौना ब्लॉक में तैनात वन दरोगा दिवाकर यादव शनिवार को दोपहर में शहर के छावनी में संचालित एक आरा मशीन पर फायर सिलेंडर लगवाने संबंधी नोटिस देने पहुंचे थे। इसी दौरान वहां एक ट्राली पर लकड़ी लदी दिखाई दी। वन दरोगा ने लकड़ी के ठेकेदार से लकड़ी का परमिट मांगा तो दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई।आरोप है कि विवाद बढ़ने पर ठेकेदार ने अपने साथ मौजूद अन्य लोगों के साथ मिलकर वन दरोगा पर जानलेवा हमला कर दिया।
हमलावरों ने लाठी-डंडों से मारपीट की। वन दरोगा किसी तरह वहां से निकलकर अपनी जान बचा सके।
वन दरोगा दिवाकर यादव ने बताया कि वह आरा मशीन पर फायर सिलेंडर लगवाने के लिए नोटिस देने गए थे। वहां ट्राली पर लकड़ी लदी मिली तो उन्होंने ठेकेदार से परमिट मांगा। इसी बात पर विवाद हुआ और उनके ऊपर हमला कर दिया गया। उन्होंने दो नामजद समेत पांच अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पडरौना कोतवाली के इंस्पेक्टर ओमप्रकाश तिवारी ने बताया कि वन दरोगा की तरफ से तहरीर मिली है। मामले की जांच पुलिस कर रही है। टीम गई थी। सीसीटीवी फुटेज खंगाली गई है। अभी मारपीट की कोई फुटेज नहीं मिली है। कल भी आसपास के कैमरों की फुटेज देखी जाएगी। दूसरा पक्ष वन दरोगा पर वसूली का आरोप लगा रहा है।