फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Foetus found near Ayushman Arogya Mandir

Kushinagar News: आयुष्मान आरोग्य मंदिर के पास मिला भ्रूण

Fri, 15 Aug 2025 01:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Fri, 15 Aug 2025 01:02 AM IST
विज्ञापन
Foetus found near Ayushman Arogya Mandir
तिवारीपट्टी। सेवरही थाना क्षेत्र के गौरी जगदीश उपकेंद्र, आयुष्मान आरोग्य मंदिर के सामने बृहस्पतिवार को एक तीन महीने के भ्रूण का शव बरामद हुआ। स्थानीय ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची सेवरही पुलिस और डॉयल 112 ने शव को अपने कब्जे में लिया। लोग इसको लेकर तरह-तरह की चर्चा कर रहे हैं। दुदही सीएचसी के उपकेंद्र गौरी जगदीश के पास लगभग तीन माह का भ्रूण को लोगों ने देखा। क्षेत्र के लोगों में बात फैल गई। किसका बच्चा का शव है। काफी संख्या में भीड़ जुट गई। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि उपकेंद्र अक्सर बंद रहता है, जिससे क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता प्रभावित हो रही है। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दिया। पुलिस बच्चे के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सेवरही थानाध्यक्ष धीरेंद्र राय ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed