फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   fire on diffrent places

Kushinagar News: आग से पिता-पुत्री झुलसे, सात घर जले, गेहूं की 23 एकड़ फसल हुई राख

Fri, 14 Apr 2023 05:10 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर। Updated Fri, 14 Apr 2023 05:10 PM IST
सार

कप्तानगंज थाना क्षेत्र के नरायनपुर गांव में लगी आग बुझाने के दौरान मवेशियों को बचाने के दौरान पिता-पुत्री झुलस गए। कई मवेशी भी झुलस गए। इसके अलावा तीन एकड़ से अधिक गेहूं की फसल भी जलकर राख हो गई। नरायनपुर गांव के निवासी अशदल्ली पुत्र रजई की झोपडी में बृहस्पतिवार को अचानक आग लग गई।

विज्ञापन
fire on diffrent places
नारायनपुर गांव में आग लगने से जली झोपड़ी।संवाद

विस्तार

कुशीनगर जिले में पछुआ हवा के चलते आग ने बृहस्पतिवार को भी खूब तांडव मचाया। नरायनपुर गांव में आग में घिरे मवेशियों को बचाने की कोशिश में दो व्यक्ति झुलस गए। इसके अलावा अलग-अलग स्थानों पर सात घरों को आग ने अपनी चपेट में ले लिया, जिससे उन घरों में रखा गृहस्थी का पूरा सामान जलकर नष्ट हो गया। लोगों के सामने खाने-पीने का संकट उत्पन्न हो गया है। करीब 23 एकड़ गेहूं की फसल भी जलकर राख हो गई। आगजनी के दौरान हर तरफ अफरा-तफरी मची रही। लोग अपने घरों को बचाने के साथ-साथ आग पर काबू पाने के लिए भी जी-जान से जुटे रहे।

विज्ञापन


दो गांवों के किसानों की 20 एकड़ गेहूं की फसल जलकर राख
बृहस्पतिवार को दिन के लगभग तीन बजे क्षेत्र के सठियांव में अचानक लगी आग से गेहूं की फसल को काफी नुकसान पहुंचा। जब तक लोग आग बुझाने का प्रयास करें, तब तक यह परसौनी के करीब तक पहुंच गई। इन दो गांवों के किसानों की लगभग 20 एकड़ गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। ग्रामीणों के प्रयास और देर से पहुंचे अग्निशमन दस्ते ने आग बुझाने की पुरजोर कोशिश की, जिससे आग बगल के गांव परसौनी में नहीं जा पाई।
विज्ञापन


आग से शंभू राय, दुखन, दिलीप, फागू, बालदेव, त्रिभुवन, मोचन यादव आदि की फसल जली है। मौके पर पहुंचे कसया के तहसीलदार नरेंद्र राम ने बताया कि क्षति का आंकलन कराया जा रहा है। प्रभावित सभी किसानों को उनके नुकसान के अनुसार मुआवजा दिलाया जाएगा। ग्रामीणों का कहना है कि फाजिलनगर कस्बे में स्थित एक ब्रेकरी की दुकान का कबाड़ जलाने के दौरान उससे चिनगारी निकली थी, जिससे यह हादसा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

पांच परिवारों के आशियाने जले, गृहस्थी का सामान भी जला

कुबेरस्थान थाना क्षेत्र के खह्नवार गांव के दक्षिण टोला में बृहस्पतिवार को दिन के करीब तीन बजे आग लग गई। बताया जा रहा है कि गुड्डू प्रजापति की झोपड़ी से अचानक आग की लपटें उठने लगीं। यह देख गांव में अफरा तफरी मच गई। ग्रामीण पुलिस और अग्निशमन विभाग को सूचना देने के बाद आग बुझाने में लग गए, लेकिन पछुवा हवा तेज होने के कारण आग फैल गई और ज्ञांती देवी, गोविंद, बलदेव तथा ओमप्रकाश के घरों को भी अपनी जद में ले लिया। इस घटना में एक बाइक सहित इन घरों का गृहस्थी का पूरा सामान जलकर नष्ट हो गया।

झोपड़ी जली, गाय की जलने से मौत
मल्लूडीह। कसया थाना क्षेत्र अंतर्गत धनहा उर्फ मल्लूडीह में बृहस्पतिवार को दिन के लगभग दो बजे श्रीराम पुत्र लालजी की झोपड़ी में आग लग गई। आग में एक गाय की जलने से मौत हो गई। उनका ठेला, मोटर सहित अन्य सामान भी जलकर नष्ट हो गया। हलका लेखपाल अशोक कुमार कन्नौजिया ने क्षति का आंकलन कर रिपोर्ट तहसील प्रशासन को सौंप दिया।

मवेशियों को बचाने में पिता-पुत्री झुलसे, तीन एकड़ से अधिक फसल जली
कप्तानगंज थाना क्षेत्र के नरायनपुर गांव में लगी आग बुझाने के दौरान मवेशियों को बचाने के दौरान पिता-पुत्री झुलस गए। कई मवेशी भी झुलस गए। इसके अलावा तीन एकड़ से अधिक गेहूं की फसल भी जलकर राख हो गई। नरायनपुर गांव के निवासी अशदल्ली पुत्र रजई की झोपडी में बृहस्पतिवार को अचानक आग लग गई। उसमें बंधी बकरियों को बचाने व आग बुझाने की कोशिश में 70 वर्षीय असदल्ली और उनकी 20 वर्षीय पुत्री अलीमुन झुलस गई। वहां बंधी छह बकरियां झुलस गईं। झोपड़ी में रखी एक बाइक भी जल गई।

सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष विनय कुमार सिंह पुलिसकर्मियों के साथ पहुंचकर आग बुझाने में सहयोग किए। आग से झुलसे पिता-पुत्री को मथौली बाजार स्थित सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज हुआ। कप्तानगंज के तहसीलदार कृष्ण गोपाल त्रिपाठी ने सीएचसी पहुंचकर झुलसे पिता-पुत्री का हाल जाना।

इसके अलावा कप्तानगंज थाना क्षेत्र के खभराभार गांव के बाहर दिन के तकरीबन तीन बजे खेतों में आग लगने से तीन एकड़ से अधिक गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। इससे खभराभार निवासी दिनेश साहनी, पचार के मेवा साहनी और देउरवा के रामकृपाल मिश्रा की खेतों में खड़ी गेहूं का फसल जल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed