Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Doctor missing, mobile number switched off; now, degrees will be verified.

Kushinagar News: डॉक्टर गायब, मोबाइल नंबर बंद अब डिग्रियों का होगा सत्यापन

Sat, 28 Nov 2026 01:31 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 28 Nov 2026 01:31 AM IST
विज्ञापन
Doctor missing, mobile number switched off; now, degrees will be verified.
पडरौना। जिले में अल्ट्रासाउंड सेंटरों के पंजीकरण में लगाए गए रेडियोलॉजिस्ट की डिग्रियों का सत्यापन कराया जाएगा। जांच के दौरान 22 केंद्रों पर पंजीकृत रेडियोलॉजिस्ट नहीं मिले। कुछ के नाम पर दर्ज मोबाइल नंबर भी बंद मिले। सीएमओ ने सभी संबंधित डॉक्टरों को नोटिस जारी कर अपना पक्ष रखने को कहा है। संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर उनकी डिग्रियों के सत्यापन के लिए मेडिकल कॉलेजों को पत्र भेजा जाएगा।
विज्ञापन

अल्ट्रासाउंड सेंटरों के खिलाफ मिली शिकायतों के बाद डीएम के निर्देश पर गठित टीम ने 20 से 25 नवंबर तक जांच अभियान चलाया। जिले में कुल 80 अल्ट्रासाउंड सेंटर पंजीकृत हैं। इनमें से 22 केंद्रों पर जांच के दौरान पंजीकृत रेडियोलॉजिस्ट नहीं मिले। कुछ डॉक्टरों के नाम पर दर्ज मोबाइल नंबर बंद मिले। वहीं, कुछ केंद्रों के पंजीकरण में डॉक्टरों के बजाय संचालकों के मोबाइल नंबर दर्ज होने की बात भी सामने आई।
विज्ञापन

जांच में सामने आई इन अनियमितताओं के बाद सीएमओ ने संबंधित रेडियोलॉजिस्ट को नोटिस जारी कर कार्यालय में उपस्थित होकर अपना पक्ष रखने का निर्देश दिया है। साथ ही सीएमओ ने पंजीकरण में लगाए गए सभी संबंधित रेडियोलॉजिस्ट की डिग्रियों का सत्यापन कराने का निर्णय लिया है। इसके लिए पहले डॉक्टरों और सेंटर संचालकों को नोटिस भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर संबंधित मेडिकल कॉलेजों से डिग्रियों की पुष्टि कराई जाएगी। उधर, डीएम संजय चौहान के निर्देश पर संबंधित तहसीलों के एसडीएम की मौजूदगी में स्वास्थ्य विभाग की टीमें अल्ट्रासाउंड सेंटरों की जांच कर रही हैं। अब तक पांच सेंटरों को सील किया जा चुका है। जांच में इन केंद्रों के अभिलेख अधूरे मिले थे। साथ ही वे निर्धारित मानकों के अनुरूप संचालित नहीं हो रहे थे, जबकि स्वास्थ्य विभाग के रिकॉर्ड में उनका पंजीकरण था।

जांच टीम के पहुंचने की सूचना मिलने पर कुछ सेंटर संचालकों के केंद्र बंद कर गायब होने की बात भी सामने आई है। वहीं, कई केंद्रों पर पंजीकृत रेडियोलॉजिस्ट मौजूद नहीं मिले। ऐसे में पंजीकरण के समय प्रस्तुत अभिलेखों का सत्यापन करने वाले नोडल अधिकारी की भूमिका भी जांच के दायरे में है। सीएमओ ने पंजीकरण प्रक्रिया में अभिलेखों का सत्यापन करने वाले नोडल अधिकारी की जवाबदेही तय करने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed