{"_id":"6b09e1d6029d319ffa03ccd1","slug":"three-vehicles-in-the-bjp-state-presidents-convoy-collided-with-each-other-and-sustained-damage-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-173183-2026-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के काफिले में शामिल तीन गाड़ियां आपस में टकराईं, क्षतिग्रस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के काफिले में शामिल तीन गाड़ियां आपस में टकराईं, क्षतिग्रस्त
विज्ञापन
मथौली। हाटा-कप्तानगंज मार्ग पर मथौली नगर पंचायत कार्यालय के सामने शुक्रवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के काफिले में शामिल तीन गाड़ियां आपस में टकरा गईं। हादसे में सुकरौली की ब्लॉक प्रमुख रंजना पासवान और पुलिसकर्मी बाल-बाल बच गए। टक्कर में तीनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए।
जानकारी के अनुसार, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी का काफिला शुक्रवार को कप्तानगंज की ओर से हाटा जा रहा था। मथौली नगर पंचायत कार्यालय के सामने भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। स्वागत कार्यक्रम के बाद प्रदेश अध्यक्ष का काफिला हाटा के लिए रवाना हो गया।
इसी दौरान काफिले के पीछे चल रही तीन गाड़ियां आपस में टकरा गईं। इनमें गोरखपुर के किसान मोर्चा के एक पदाधिकारी की गाड़ी, सुकरौली की ब्लॉक प्रमुख रंजना पासवान की स्कॉर्पियो और पुलिस सुरक्षा में चल रही टाटा सूमो शामिल थीं। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन
आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंच गए। काफिले में शामिल लोगों ने क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क किनारे कराया। इसके बाद काफिला आगे के लिए रवाना हो गया।