{"_id":"6b09e15d550b3b89eb057c9b","slug":"encroachments-and-haphazard-parking-are-causing-traffic-jams-on-deoria-road-kushinagar-news-c-205-1-ksh1006-173241-2026-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: अतिक्रमण और बेतरतीब पार्किंग से देवरिया मार्ग पर लग रहा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: अतिक्रमण और बेतरतीब पार्किंग से देवरिया मार्ग पर लग रहा जाम
विज्ञापन
सड़क की पटरी तक फैला सामान, वाहनों के निकलने के लिए नहीं बचती पर्याप्त जगह
कसया। नगर के देवरिया मार्ग पर अतिक्रमण और बेतरतीब पार्किंग के कारण जाम की समस्या बढ़ गई है। सड़क के दोनों किनारों पर दुकानदारों के सामान फैलाने और ग्राहकों के वाहन खड़े करने से मार्ग संकरा हो गया है। इससे दिनभर आवागमन प्रभावित हो रहा है। व्यस्त समय में वाहनों की कतार लगने से राहगीरों को परेशानी उठानी पड़ रही है।
देवरिया मार्ग नगर के प्रमुख आवागमन वाले रास्तों में शामिल है। इस मार्ग पर दुकानों के सामने दोपहिया और चारपहिया वाहन खड़े कर दिए जाते हैं। वहीं, कई दुकानदार अपना सामान सड़क की पटरी तक फैला देते हैं। इससे वाहनों के आने-जाने के लिए पर्याप्त जगह नहीं बचती। आमने-सामने से बड़े वाहनों के आने पर जाम की स्थिति और गंभीर हो जाती है।
जाम के कारण वाहन चालकों के साथ पैदल चलने वालों को भी परेशानी होती है। लोगों को वाहनों के बीच से होकर गुजरना पड़ता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क से अतिक्रमण हटाने और बेतरतीब पार्किंग पर रोक लगाने से समस्या काफी हद तक दूर हो सकती है। लोगों ने संबंधित विभाग से नियमित अतिक्रमण अभियान चलाने और सड़क किनारे वाहनों की पार्किंग व्यवस्थित कराने की मांग की है।
विज्ञापन
इस संबंध में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट जी अक्षय दीपक ने बताया कि मार्ग का निरीक्षण कराया जाएगा। अवैध अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।