फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   FIR against three for conversion in prayer meeting

Kushinagar News: प्रार्थना सभा में मतांतरण कराने के आरोप में तीन पर प्राथमिकी

Wed, 03 Jun 2026 01:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Wed, 03 Jun 2026 01:58 AM IST
विज्ञापन
FIR against three for conversion in prayer meeting
दुदही। विशुनपुरा थाना क्षेत्र के बांसगांव खास गांव में प्रार्थना सभा के दौरान मतांतरण कराने के आरोप में पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ वैमनस्यता फैलाने समेत अन्य आरोपों में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। सोमवार को पुलिस ने तीनों का शांति भंग में चालान कर दिया था। विश्व हिंदू परिषद के नेताओं के हंगामे के बाद पुलिस सक्रिय हुई थी।
विज्ञापन

बांसगांव खास के एक घर में रविवार को 40 से अधिक महिलाओं के जुटने और प्रार्थना सभा की सूचना पर बजरंग दल के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे। कार्यकर्ताओं का आरोप है कि वहां धार्मिक गतिविधियां संचालित की जा रही थीं। उन्होंने घर से धर्म विशेष से संबंधित पुस्तक और पानी से भरी बोतल मिलने का दावा किया है। बजरंग दल के कार्यकर्ता अर्पित राय ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया गया है कि एक पुरुष और एक महिला लोगों को धन का प्रलोभन देकर धर्म विशेष अपनाने के लिए प्रेरित कर रहे थे।
विज्ञापन

तहरीर में यह भी कहा गया है कि एक धर्म विशेष के संबंध में आपत्तिजनक बातें कही जा रही थीं तथा लोगों को भ्रमित करने का प्रयास किया जा रहा था। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। बाद में सोमवार को तीनों का शांतिभंग में चालान कर दिया गया। पुलिस ने बिहार के मोतिहारी जिले के आदापुर थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर गांव के राजन महतो, गोपालगंज के बंजारी मोड़ निवासी रीता देवी तथा बांसगांव खास निवासी तारा देवी के खिलाफ वैमनस्यता फैलाने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की है। थाना प्रभारी संतोष सिंह ने बताया कि प्राप्त तहरीर और आरोपों के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है। साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed