फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Father and son's bier wakes up together, people cry

कुशीनगर सड़क हादसे में गई थी जान: एक साथ उठी पिता-पुत्र की अर्थी, रो पड़े लोग

Thu, 07 Sep 2023 03:31 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर। Updated Thu, 07 Sep 2023 03:31 PM IST
सार

जानकी गुप्ता और उनके तीसरे नंबर के पुत्र रंजीत मंगलवार को बाइक से इलाज कराने गोरखपुर जा रहे थे। अभी वे हाटा में पहुंचे ही थे कि किसी वाहन की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गए थे। जब तक मदद के लिए वहां मौजूद लोग पहुंचते, उससे पहले ही पिता-पुत्र की घटनास्थल पर मौत हो गई थी।

विज्ञापन
Father and son's bier wakes up together, people cry
पिता-पुत्र की एक साथ उठी अर्थी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

कुशीनगर जिले में विशुनपुरा थाना क्षेत्र के कोकिलपट्टी गांव से बुधवार की सुबह 10 बजे पिता और पुत्र की अर्थी एक साथ निकली तो लोग रो पड़े। एक चिता पर पिता पुत्र के शव को अजय ने मुखाग्नि दी। हालांकि, उनके दो बेटे अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो सके।
विज्ञापन


विशुनपुरा थाना क्षेत्र के कोकिलपट्टी गांव निवासी जानकी गुप्ता और उनके तीसरे नंबर के पुत्र रंजीत मंगलवार को बाइक से इलाज कराने गोरखपुर जा रहे थे। अभी वे हाटा में पहुंचे ही थे कि किसी वाहन की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गए थे। जब तक मदद के लिए वहां मौजूद लोग पहुंचते, उससे पहले ही पिता-पुत्र की घटनास्थल पर मौत हो गई थी।
विज्ञापन


मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद दोनों के शव घर पहुंचने पर परिवार में चीख पुकार मच गई। उनके दरवाजे पर गांव के लोगों की भीड़ जुट गई। बुधवार को उनके दरवाजे से जब पिता-पुत्र की अर्थी एक साथ उठी तो गांव के लोगों की आंखों से आंसू गिरने लगे। बांसी नदी के बैकुंठपुर कोठी घाट पर एक साथ एक चिता पर पिता व पुत्र का अजय ने मुखाग्नि देकर अंतिम संस्कार किया। हालांकि उनके दो बेटे विजय और बुलेट अंतिम संस्कार में नहीं पहुंच सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिता-पुत्र की मौत की सूचना पर कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष मनोज सिंह बुधवार की सुबह मृतक के घर पहुंचे। वह अंतिम संस्कार में शामिल होकर पीड़ित के परिजनों को ढांढस बंधाते हुए हर संभव मदद का भरोसा दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed