फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Farmers raised issues at the exhibition fair.

Kushinagar News: सट्टा प्रदर्शन मेले में किसानों ने उठाईं समस्याएं

Thu, 17 Sep 2026 01:04 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 17 Sep 2026 01:04 AM IST
विज्ञापन
Farmers raised issues at the exhibition fair.
बोदरवार। गन्ना विकास समिति परिसर में बुधवार को आयोजित सात दिवसीय गन्ना सट्टा प्रदर्शन किसान मेला में किसानों ने कई समस्याएं रखीं। किसानों ने गन्ना आपूर्ति पर्ची में अनियमितता, गन्ना मूल्य, नई प्रजाति के बीज, खाद और दवाओं से जुड़ी शिकायतें कीं।
विज्ञापन

मेले का शुभारंभ समिति के अध्यक्ष संजय सिंह उर्फ बबलू ने किया। इसके बाद किसानों ने चीनी मिलों से गन्ना आपूर्ति के लिए जारी होने वाली पर्चियों में कई बार अनियमितता सामने की शिकायत की। किसानों ने कहा कि अनियमित तौल मिलने से मिल को गन्ना आपूर्ति करने में परेशानी होती है। किसानों ने गन्ने का मूल्य बढ़ाने के साथ ही नई प्रजातियों के गन्ने का बीज, खाद और दवाएं चीनी मिल व समिति के माध्यम से उपलब्ध कराने की मांग की। समिति अध्यक्ष ने किसानों को बताया कि किसानों की सुविधा और जरूरत के अनुसार खाद व बीज उपलब्ध कराने पर समिति विचार कर रही है। उन्होंने कहा कि समिति के जर्जर भवन की मरम्मत और नए निर्माण के लिए जनप्रतिनिधियों से लेकर शासन स्तर तक पत्राचार किया गया है।
विज्ञापन

इस दौरान श्याम नारायण तिवारी, अमर सिंह, नेबूलाल, जनार्दन सिंह, जयगोविंद सिंह, संजय सिंह, धीरेंद्र पाल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed