फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Farmers distressed by ban on selling oil in gallons.

Kushinagar News: गैलन में तेल देने पर पाबंदी से किसान परेशान

Fri, 24 Apr 2026 06:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Fri, 24 Apr 2026 06:06 AM IST
विज्ञापन
Farmers distressed by ban on selling oil in gallons.
फटकदौना भुजैली रायपुर पेट्रोल पंप पर डीजल के लिए लाइन में खड़े किसान ।संवाद - फोटो : samvad
पकड़ियार बाजार। खेती के सीजन के बीच पेट्रोल पंपों पर गैलन या खुले बर्तनों में डीजल देने पर रोक ने किसानों को मुसीबत बढ़ा दी है। फसलों की सिंचाई का संकट खड़ा हो गया है। सिंचाई के लिए पंपिंग सेट को पंप तक ले जाना किसानों के लिए संभव नहीं है। नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र में फसलों की सिंचाई के लिए डीजल लेने के लिए पेट्रोल पंपों पर किसान पहुंच रहे हैं, लेकिन गैलन व खुले पात्र में ईंधन नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन

बता दें कि चिलचिलाती धूप से फसलों को पानी की सख्त जरूरत है, वहीं डीजल की किल्लत ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। क्षेत्र के किसानों ने गन्ना, मक्का, मूंग और उड़द की खेती की है। इनकी सिंचाई जरूरी है। गैलन में डीजल नहीं मिलने से सिंचाई नहीं हो पा रही है। क्षेत्र के चरिघरवा पेट्रोल पंप पर बृहस्पतिवार सुबह होते ही किसान गैलन लेकर डीजल के लिए पहुंच गए थे। लेकिन जिला प्रशासन के आदेश के चलते उन्हें डीजल नहीं दिया जा रहा था,वहीं, वाहनों में डीजल व पेट्रोल दोनों को भरा जा रहा था। पेट्रोल पंप पर तैनात कर्मी जिला प्रशासन के आदेश का हवाला देकर गैलन में तेल नहीं दे रहे थे।
विज्ञापन

00000
किसान बोले:-
सुबह पांच बजे से ही पेट्रोल पंप पर डीजल के लिए गैलन लेकर खड़ा हूं। गन्ने की फसल की सिंचाई होनी है। खेत में पंपिंग सेट बिना तेल के खाली पड़ा है। बिना डीजल पंपिंग सेट नहीं चलेगा। प्रशासन का आदेश किसानों के लिए अव्यावहारिक है। किसानों को इसमें राहत या ढील देनी चाहिए। -बृझन, किसान
विज्ञापन
विज्ञापन

0
खेत की जुताई करनी है। इसके लिए 20 लीटर डीजल की आवश्यकता है। सुबह से ही पेट्रोल पंप पर डीजल के लिए लाइन में खड़ा हूं। यहां सिर्फ 10 लीटर ही डीजल दिया जा रहा है। ऐसे में 10 लीटर की आपूर्ति और कहां से पूरा होगा। -रामसूरत, किसान
0
गैलन में डीजल नहीं देने के आदेश के चलते पंपिंग सेट को पेट्रोल पंप पर लाना पड़ा है। यह फरमान किसानों के लिए ठीक नहीं है। उन्हें इससे छूट मिलनी चाहिए। कोई दस्तावेज जरूरी हो तो उसे साक्ष्य के रूप में देखे जाने का आदेश किया जाना चाहिए। -निजामुद्दीन, किसान

0
चिलचिलाती धूप व लू के थपेड़ों से खेतों में फसलें सूख रही हैं। मौजूदा समय में सिंचाई की नितांत जरूरत है। इसमें गैलन में डीजल नहीं दिए जाने के सरकारी आदेश ने किसानों की समस्या और बढ़ा दी है। इससे खेती का काम प्रभावित हो रहा है। -रामप्रीत, किसान
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed