फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Farmers demonstrated against reduction in sugarcane

Kushinagar News: गन्ना घटतौली के विरोध में किसानों ने किया प्रदर्शन

Sun, 14 Jan 2024 03:24 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sun, 14 Jan 2024 03:24 PM IST
विज्ञापन
Farmers demonstrated against reduction in sugarcane
पकड़ियार बाजार। क्षेत्र के भुमिहारी पट्टी गांव में ढाढा चीनी मिल के गन्ना क्रय केंद्र पर तौल में घट तौली पाए जाने पर किसानों ने विरोध प्रदर्शन किया। किसानों ने तौल कांटा सही कराने के लिए कहा और अब तक तौले गए गन्ने की पर्ची में वजन जोड़ने की मांग की।
विज्ञापन

शनिवार को चखनी भूमिहारी पट्टी गांव के निवासी दीपू बाबू अपने टैक्टर-ट्राॅली पर गन्ना लेकर तौल केंद्र गये थे। कांटे पर तौल के दौरान घटतौली होने के अंदेशा पर उन्होंने पहले ही गाड़ी का तौल करा लिया था। बाहर के तौल में गन्ने का वजन 44.90 क्विंटल था, लेकिन जब मिल के कांटे पर तौल किया तो इसका वजन 43.90 क्विंटल मिला। किसानों ने प्रति गाड़ी करीब एक क्विंटल घटतौली आरोप लगाया और तौल बंद करा दिया। उच्चाधिकारियों के मौके पर आने तक किसान गन्ना तौल नहीं कराने पर अड़ गए।
विज्ञापन

पहले तौल करा चुके किसान अंबिका सिंह, वीरेंद्र सिंह, शिवधारी, केदार ने तौल के दौरान हुई कटौती पर विरोध जताया। उनका कहना था कि आज ही उन्होंने तौल कराया है और उनलोगों ने भी घटतौली का आरोप लगाया है। किसानों ने घटतौली के वजन के बराबर गन्ना वजन को पर्ची में बढ़ाने की मांग की है। चीनी मिल के जीएम ने तौल कांटे को ठीक कराने और कम हुए वज़न को किसानों के पर्ची में जोड़ेने का आश्वासन दिया तब जाकर किसान माने। तौल लिपिक दिवाकर सिंह ने कहा कि हमें आए अभी आठ दिन हुए हैं। घटतौली के बारे में जानकारी नहीं है। इस संबंध में गन्ना सचिव अंगद वर्मा का कहना था कि मामला संज्ञान में आया है, जांच कर संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed