फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Market decorated with Kanha's costumes, shopping increased for naughty Gopal

Kushinagar News: कान्हा की पोशाकों से सजा बाजार, नटखट गोपाल के लिए बढ़ी खरीदारी

Thu, 03 Sep 2026 02:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Thu, 03 Sep 2026 02:05 AM IST
विज्ञापन
Market decorated with Kanha's costumes, shopping increased for naughty Gopal
जन्माष्टमी त्योहारों पर बाजारों में लड्डू गोपाल के लिए डिजाइनर पोशाक की खरीदारी करतीं महिलाएं।स
पडरौना। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर बाजार में तैयारियां तेज हो गई हैं। घरों में लड्डू गोपाल की पूजा की तैयारी के साथ ही बच्चों को कान्हा के रूप में सजाने के लिए खरीदारी शुरू हो गई है। शहर के कपड़ा बाजार से लेकर छोटे-बड़े दुकानों तक कान्हा की ड्रेस और शृंगार सामग्री की मांग बढ़ गई है। दुकानों पर बच्चों की उम्र और साइज के अनुसार अलग-अलग डिजाइन के परिधान उपलब्ध हैं।
विज्ञापन

कान्हा की पोशाक में धोती-कुर्ता, पीतांबर, कुर्ता-धोती सेट के साथ आकर्षक प्रिंट वाली ड्रेस लोगों को खूब पसंद आ रही है। कई दुकानों पर ड्रेस के साथ मुकुट, मोरपंख, बांसुरी, हार, बाजूबंद, कड़े और कमरबंद का सेट भी रखा गया है। अभिभावक बच्चों की पसंद और बजट के अनुसार इनकी खरीदारी कर रहे हैं। दुकानदारों के अनुसार अब साथ बिक्री में और तेजी आने की उम्मीद है। बच्चों को कान्हा का रूप देने के लिए सिर्फ ड्रेस ही नहीं, बल्कि मुकुट और बांसुरी की भी खूब खरीदारी हो रही है।
विज्ञापन

कुछ दुकानों पर कान्हा की पूरी वेशभूषा एक साथ पैक कर बेची जा रही है, जिससे अभिभावकों को अलग-अलग सामान खरीदने की जरूरत नहीं पड़ रही है। छोटे बच्चों के लिए हल्के कपड़े और आरामदायक डिजाइन वाली ड्रेस की मांग अधिक है। दुकानदार अखिलेश अग्रहरी, कौस्तुभ चाहाड़िया, जगदंबा टिबड़ेवाल, रमेश अग्रवाल ने बताया कि जन्माष्टमी से पहले के दो-तीन दिनों में कान्हा की पोशाकों की मांग सबसे अधिक रहती है। इस बार बच्चों के लिए आकर्षक डिजाइन वाली ड्रेस पहले से मंगाई गई हैं। अभिभावक भी बच्चों को कृष्ण रूप में सजाने को लेकर उत्साहित हैं। बाजार में बढ़ी यह मांग जन्माष्टमी के त्योहार की रौनक को और बढ़ा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


0

ऑनलाइन बाजार में भी विकल्प
कान्हा की ड्रेस की खरीदारी अब केवल स्थानीय बाजार तक सीमित नहीं है। कई लोग ऑनलाइन माध्यम से भी बच्चों के लिए पोशाक मंगा रहे हैं। ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर अलग-अलग डिजाइन, रंग और साइज में ड्रेस उपलब्ध होने के कारण अभिभावक घर बैठे पसंद का परिधान चुन रहे हैं। कई जगह ड्रेस के साथ मुकुट, बांसुरी और अन्य श्रृंगार सामग्री का पूरा सेट भी उपलब्ध है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed