फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Preparations for Krishna Janma Mahotsav begin

Kushinagar News: कृष्ण जन्म महोत्सव की तैयारियां शुरू

Thu, 03 Sep 2026 02:07 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 03 Sep 2026 02:07 AM IST
विज्ञापन
Preparations for Krishna Janma Mahotsav begin
कसया। श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर हरे कृष्ण मंदिर की ओर से कृष्ण जन्म महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। शुक्रवार शाम से देर रात तक चलने वाले महोत्सव में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे।
विज्ञापन

महोत्सव का शुभारंभ कीर्तन और वैष्णव भजन से होगा। रात आठ बजे से श्रीकृष्ण जन्म से जुड़े विभिन्न प्रसंगों का मंचन किया जाएगा। मध्य रात्रि में भगवान श्रीकृष्ण का महाभिषेक होगा। इस दौरान कलाकार सोहर, बधाई गीत, नृत्य के साथ ही अवधी और भोजपुरी गीतों की प्रस्तुति देंगे। महोत्सव के दूसरे दिन शनिवार शाम मंदिर परिसर में महाप्रसाद वितरण किया जाएगा। इसके साथ ही दो दिवसीय कार्यक्रम का समापन होगा। व्यवस्थापक गोविंद गोपाल दास ने बताया कि महोत्सव की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। उन्होंने श्रद्धालुओं और कृष्ण भक्तों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed